Home Lifestyle Health सिगरेट पीते-पीते बन जाएंगे 5 घातक बीमारियों के मरीज ! धुएं में...

सिगरेट पीते-पीते बन जाएंगे 5 घातक बीमारियों के मरीज ! धुएं में उड़ जाएगी जिंदगी, जल्द आएगा बुढ़ापा

0
3


Last Updated:

Cigarette Smoking Side Effects: सिगरेट पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और इससे कई घातक बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है. सिगरेट का धुआं फेफड़ों को डैमेज करता है और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ाता है.

सिगरेट पीते-पीते बन जाएंगे 5 घातक बीमारियों के मरीज! धुएं में उड़ जाएगी जिंदगी

सिगरेट पीने से डायबिटीज का भी खतरा बढ़ता है.

Cigarette Peene Ke Nuksan: आजकल सिगरेट पीने का ट्रेंड चल रहा है. हर कोई सिरगेट का धुआं उड़ाते हुए नजर आता है. सिगरेट पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक है, यह सब जानते हैं, लेकिन फिर भी शौक के चक्कर में लोग खूब सिगरेट पी रहे हैं. सिगरेट में तंबाकू होती है और इसका धुआं शरीर के इंटरनल ऑर्गन्स को डैमेज करता है. सिगरेट पीते-पीते लोग इतनी खतरनाक बीमारियों के मरीज बन सकते हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. WHO की मानें तो हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत स्मोकिंग के कारण होती है. सिर्फ USA में ही स्मोकिंग के कारण करीब 5 लाख लोगों की मौत हो जाती है.

यूएस के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की रिपोर्ट के मुताबिक सिगरेट पीने से शरीर के हर अंग को नुकसान होता है. सिगरेट का धुआं केवल फेफड़ों और हार्ट को ही डैमेज नहीं करता है, बल्कि इसका असर पूरे शरीर पर बुरी तरह होता है. जो लोग रोज कई सिगरेट पी जाते हैं, उनके शरीर के काम करने की क्षमता कम होने लगती है और कई घातक बीमारियों का अटैक हो जाता है. सिगरेट पीने से कैंसर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. सिगरेट में निकोटिन और टार जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और शरीर की सामान्य क्रियाओं में बाधा डालते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सिगरेट का धुआं सबसे ज्यादा फेफड़ों को प्रभावित करता है. इसके चलते फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां जैसे क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. इन बीमारियों के कारण लोगों के सांस लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. इतना ही नहीं, स्मोकिंग डायबिटीज का खतरा भी बढ़ा सकती है. सिगरेट पीने से शरीर में इंसुलिन का असर कम हो सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज के मरीज बन सकते हैं.

सिगरेट पीने का असर लोगों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी बुरी तरह होता है. स्मोकिंग से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी बर्बाद हो सकती है. स्मोकिंग से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो सकता है और महिलाओं में हार्मोन असंतुलन हो सकता है. सिगरेट पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर होने लगती है. स्मोकिंग से आंखों की बीमारियां भी बढ़ सकती हैं. इसके अलावा स्मोकिंग रूमेटॉइड अर्थराइटिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों का कारण भी बन सकती है. इन सबके कारण लोगों की जिंदगी की क्वालिटी घट जाती है और लोग उम्र से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं.

homelifestyle

सिगरेट पीते-पीते बन जाएंगे 5 घातक बीमारियों के मरीज! धुएं में उड़ जाएगी जिंदगी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-cigarette-smoking-may-cause-these-5-fatal-disease-heart-attack-cancer-lung-problems-9170754.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here