Lahsun khane ke fayde: भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें मौजूद एलिसिन, सल्फर कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव के अनुसार, लहसुन सर्दी-जुकाम से बचाव करता है और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल कम कर रक्तचाप नियंत्रित करता है तथा ब्लड शुगर संतुलित रखने में मदद करता है. लहसुन पाचन सुधारता है, सूजन और जोड़ों के दर्द में राहत देता है, साथ ही वजन घटाने में भी उपयोगी है. कच्चा या हल्का पकाकर सेवन लाभकारी होता है, लेकिन औषधीय उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/health-benefits-of-garlic-for-rapidly-boosts-immunity-also-beneficial-for-the-heart-your-body-healthy-local18-9972063.html


















