Last Updated:
Right diet plan: जिम जाने के बाद सही डाइट अपनाने से शरीर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. जमशेदपुर की डाइटिशियन ने एक ऐसा डाइट प्लान तैयार किया है, जो फिटनेस और सेहत के लिए फायदेमंद है.
Gym
जमशेदपुर. आजकल युवा पीढ़ी में जिम जाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सिर्फ जिम करने से अच्छी बॉडी बनाना संभव नहीं है. इसके लिए सही खानपान भी बेहद जरूरी है. कई बार जिम ट्रेनर अलग-अलग डायट प्लान और प्रोटीन पाउडर सजेस्ट करते हैं, जो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. इसलिए एक पौष्टिक और सरल डाइट प्लान अपनाना जरूरी है. डाइटिशियन मोती कुमारी, जो 15 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं, उन्होंने एक ऐसा डाइट प्लान बताया है, जो न केवल सेहतमंद है, बल्कि आसानी से फॉलो किया जा सकता है.
सुबह का समय
जिम से पहले: खाली पेट ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और ब्लैक कॉफी लें.
जिम के बाद: 200 ग्राम मिक्स्ड फ्रूट्स खाएं. इसमें फ्लेक्स सीड्स, पंपकिन और सनफ्लावर सीड्स भी मिलाएं. इसके साथ एक गिलास गर्म दूध में बादाम पाउडर मिलाकर पीए.
ब्रेकफास्ट (नाश्ता)
मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ पीनट बटर.
दो उबले अंडे या मशरूम के साथ अंडे का ऑमलेट.
मल्टीग्रेन पराठा दही या मिंट चटनी के साथ.
वेजिटेबल ओट्स या दलिया.
मिड मॉर्निंग स्नैक्स
नारियल पानी या नींबू पानी.
लंच (दोपहर का भोजन)
200 ग्राम ब्राउन राइस या मल्टीग्रेन रोटी.
200 ग्राम वाइट चिकन, पनीर, या सोयाबीन.
मिक्स वेजिटेबल के साथ.
शाम का समय
लो फैट दूध में बादाम पाउडर मिलाकर पिएं.
साथ में हैंडफुल ड्राई फ्रूट्स.
डिनर (रात का भोजन)
दो-तीन मल्टीग्रेन रोटी.
एक कटोरी राजमा, न्यूट्रेला, या कम तेल में बनी खिचड़ी.
किनवा या दलिया भी एक अच्छा विकल्प है.
सोने से पहले
एक कप ग्रीन टी या ग्रीन कॉफी लें.
यह डाइट प्लान न केवल आपके शरीर को फिट बनाएगा, बल्कि आपके लिवर और किडनी को भी सुरक्षित रखेगा. याद रखें, जिम के साथ सही डाइट अपनाना ही स्वस्थ और मजबूत शरीर का असली राज है.
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
January 20, 2025, 13:22 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-follow-this-special-diet-plan-along-with-gym-for-muscle-gain-and-perfect-body-know-healthy-balanced-diet-for-gym-person-local18-8972633.html

















