Home Lifestyle Health सिर्फ सर्दियों में मिलता है यह खट्टा फल, विटामिन C का है...

सिर्फ सर्दियों में मिलता है यह खट्टा फल, विटामिन C का है खजाना, चेहरा होगा चमकदार, हड्डियां और दांत होंगे मजबूत

0
6



जयपुर. संतरा एक खट्टा-मीठा फल है. यह विटामिन C का प्रमुख स्रोत है और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. संतरा का सेवन ताजा फल के रूप में, जूस के रूप में, और कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है. इस फल को ताजा खाया जा सकता है. मिठाइयों, सलाद और डेसर्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है. संतरे का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि संतरा में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. इसके इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. संतरे का सेवन त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है.

संतरा के धार्मिक महत्व
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि संतरा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व विभिन्न परंपराओं और अवसरों पर देखने को मिलता है. संतरा भगवान को अर्पित किए जाने वाले फलों में से एक है. इसे प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है, विशेष रूप से देवी-देवताओं की पूजा में. इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल किया जाता है. सत्संग और भंडारे के दौरान प्रसाद में संतरे का वितरण किया जाता है.

संतरा खाने के फायदे
संतरा एक पोषण से भरपूर फल है, जिसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि संतरे में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाता है. इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज से राहत दिलाती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. इसके अलावा इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप नियंत्रित रखते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं. वहीं, संतरा कैलोरी में कम और फाइबर में ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसमें कैल्शियम और विटामिन D होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-orange-fruit-is-available-only-in-winters-it-is-a-treasure-of-vitamin-c-know-benefits-local18-8904073.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here