Home Lifestyle Health सिर्फ 1 गिलास…! गर्मियों में रोज पिएं ये सुपरहीरो नेचुरल ड्रिंक, शरीर...

सिर्फ 1 गिलास…! गर्मियों में रोज पिएं ये सुपरहीरो नेचुरल ड्रिंक, शरीर को रखेगा ठंडा, फिट और एनर्जेटिक

0
2


Last Updated:

Coconut Water Benefits: गर्मी में शरीर को हाइड्रेट और फिट रखने के लिए यह नेचुरल ड्रिंक बहुत फायदे का काम करता है. ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखते हैं, लू से बचाते हैं और पाचन भी सुधारते हैं.

X

गर्मी

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट और हेल्दी रखने के लिए आज ही अपने डाइट में शामिल करें

हाइलाइट्स

  • गर्मियों में नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है.
  • नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखता है.
  • नारियल पानी पाचन तंत्र को सुधारता है और ऊर्जा देता है.

गुमला. गर्मी का मौसम आ गया है, ऐसे में छाछ, लस्सी, जूस, पानी आदि तरल पदार्थ का सेवन समुचित मात्रा में नहीं करने से आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं. गर्मी के दिनों में शरीर से अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. जिसके कारण डिहाइड्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसे में गर्मी के मौसम में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बनाए रखने के लिए नारियल पानी /डाव सबसे बेस्ट पेय हो सकता है.नारियल पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है. नारियल में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स होते हैं, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में कारगर है. जानें एक्सपर्ट से नारियल पानी पीने के फायदे.

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने Bharat.one को बताया कि गर्मी का मौसम आ गया है.गर्मी के मौसम में नारियल का पानी यानी की डव (कच्चा नारियल का पानी )सेहत के लिए बेहद अच्छा है. इसके सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइटस बैलेंस होता है.गर्मी व धूप का असर हमारे शरीर में कम पड़ता है, हमारा शरीर बैलेंस रहता है, कड़कड़ाती गर्मी में भी थकान कमजोरी नहीं होती है. इसलिए गर्मी के मौसम में यदि संभव हो रोजाना एक से दो डाव पीना चाहिए, जिससे इलेक्ट्रोलाइटस बैलेंस रहती है, लू से बचाता है, गर्मी से राहत मिलती है.गर्मियों में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भी नारियल पानी पी सकते हैं.

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को पेट खराब होने की समस्या होती है. ऐसे में नारियल पानी से पेट को आराम मिलता है. साथ ही कब्ज, अपच, सीने में जलन आदि की समस्या दूर होती है. गर्मी के दिनों में अनावश्यक धूप में घर से बाहर निकलने से बचें .यदि गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलना है तो सर को चेहरे को अच्छे से ढक कर निकलें. गर्मी के दिनों में यदि संभव हो तो नारियल पानी का सेवन करें.यदि न हो तो नॉर्मल वाटर भरपूर मात्रा में पीएं, लेकिन यदि नारियल पानी पी लेते हैं तो आप गर्मी, लू का शिकार नहीं होंगे और किसी प्रकार की कमजोरी व थकान की अनुभूति नहीं होगी और आप स्वस्थ व फिट महसूस करेंगे.

ऐसे भी सामान्य दिनों में भी आप नारियल पानी पीते हैं. तो आपका यूरिनल फंक्शन सुचारू रूप से काम करेगा. नारियल पानी में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. नारियल का पानी नित्य रूप से कम से कम गर्मी के मौसम में लोगों को करना ही चाहिए और मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि गर्मी के दिनों में कम से कम जरूर सेवन करें. जिनको धूप में बाहर निकलना, काम करना पड़ता है, तो ऐसी कंडीशन में यदि आप नारियल का पानी सेवन करते हैं, तो सेहत के लिए अच्छा रहेगा और आप फिट महसूस करेंगे.

homelifestyle

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट और हेल्दी रखने के लिए आज ही अपने डाइट में शामिल करें गर्मी का ये सुपर ड्रिंक्स 

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-nariyal-pani-ke-fayde-garmi-mein-1-glass-of-coconut-water-benefits-can-save-you-from-dehydration-and-heat-stroke-in-summer-local18-9166952.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here