Home Lifestyle Health सिर्फ 3 महीने ही मिलते हैं ये हरे पत्ते, इनमें छिपी आयरन...

सिर्फ 3 महीने ही मिलते हैं ये हरे पत्ते, इनमें छिपी आयरन की पूरी फैक्ट्री ! यौन शक्ति बढ़ाने में भी असरदार

0
5



Benefits of Green Fenugreek: ठंड के मौसम में लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए हरे साग का सेवन करने की सलाह दी जाती है. पालक, मेथी, बथुआ समेत कई साग शरीर में नई जान फूंक सकते हैं और बीमारियों से बचाने में कारगर हो सकते हैं. हरी मेथी सर्दियों के मौसम में कुछ ही महीनों के लिए बाजार में मिलती है और इस दौरान लोग साग, सब्जी से लेकर इसके पराठे बनाना पसंद करते हैं. अगर आपको भी हरी मेथी खाना पसंद है, तो कुछ महीनों के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं. हरी मेथी में भरपूर पोषण होता है, जो सेहत को गजब के फायदे दे सकता है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है और हरी मेथी को भी आयरन का अच्छा सोर्स माना जा सकता है. करीब 100 ग्राम हरी मेथी में 33 मिलीग्राम आयरन होता है, जो हमारी दैनिक जरूरत का करीब 4 गुना होता है. एक दिन में वयस्कों को 8 से 9 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है और अगर आप दिनभर में 50 ग्राम मेथी भी खा लें, तो आपको जरूरत से दोगुना आयरन मिल सकता है. आयरन के अलावा मेथी में विटामिन A, विटामिन C और विटामिन K की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं.

हरी मेथी में आयरन के अलावा भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. हरी मेथी में फाइबर की मात्रा भी अच्छी खासी होती है, जो हमारी पेट की सेहत को सुधारने में मदद करता है. हरी मेथी खाने से डाइजेशन दुरुस्त हो सकता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है. हरी मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए हरी मेथी खूब खानी चाहिए.

कई स्टडी में पता चला है कि मेथी का सेवन करना पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है. मेथी खाने से पुरुषों का टेस्टेस्टेरॉन लेवल बूस्ट हो सकता है और उनकी यौन शक्ति भी बढ़ सकती है. यौन समस्याओं से जूझ रहे पुरुषों के लिए भी मेथी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा मेथी को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा माना गया है. इस बात के कई प्रमाण हैं कि मेथी खाने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है. मेथी एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इसका सेवन करने से शरीर की सूजन कम हो सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-this-green-herb-available-only-for-3-months-biggest-source-of-iron-boost-fenugreek-leaves-benefits-8880628.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here