Last Updated:
Okra Health Benefits: भिंडी का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है और इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है. भिंडी का पानी स्किन पर निखार लाता है और किडनी की गंदगी को साफ करता है. शुगर के मरीजों के लिए भी यह फायद…और पढ़ें
भिंडी का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है.
हाइलाइट्स
- भिंडी का पानी वजन घटाने में मददगार है.
- यह पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है.
- भिंडी का पानी इम्यूनिटी बूस्ट करता है.
Bhindi Ka Pani Peene Ke Fayde: भिंडी का पानी सेहत के लिए बेहद चमत्कारी हो सकता है. इसे अंग्रेजी में ओकरा वॉटर (Okra Water) कहा जाता है. भिंडी का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व है. अगर भिंडी को पानी में उबालकर नियमित रूप से पानी पिया जाए, तो इससे हमारे शरीर की गंदगी बाहर निकल सकती है. लिवर से लेकर किडनी तक भिंडी का पानी बेहद फायदेमंद हो सकता है. यह पानी कई बीमारियों से बचाने में कारगर हो सकता है और इम्यून सिस्टम को मजबूती दे सकता है. इसके गजब के फायदे जानकर आप भी रोज इस पानी को पीना शुरू कर देंगे.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक भिंडी का पानी पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होता है. यह कब्ज, गैस और एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है. भिंडी में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो गट एक्टिविटी को बेहतर बनाता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है. ओकरा वॉटर पाचन को ठीक करके पेट को साफ रखता है. भिंडी का पानी वजन घटाने में मददगार हो सकता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह शरीर के मेटाबोलिज्म को तेज करता है. इससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया में मदद मिलती है. नियमित रूप से भिंडी का पानी पीने से शरीर की चर्बी कम हो सकती है.
भिंडी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखा जा सकता है. ओकरा वॉटर से डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है. भिंडी का पानी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और उसे निखारने में मदद करते हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट करने, मुंहासों को कम करने और उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करने में मदद करता है. नियमित रूप से भिंडी का पानी पीने से त्वचा में निखार आ सकता है.
एक्सपर्ट्स की मानें तो भिंडी में पोटैशियम और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. भिंडी का पानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है. इसके अलावा भिंडी का पानी शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं.
February 19, 2025, 13:51 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-surprising-benefits-of-drinking-okra-water-everyday-reduce-body-fat-bhindi-ka-pani-peene-ke-fayde-9044093.html

















