Last Updated:
Benefits of Morning Walk: सेहतमंद रहने के लिए सभी लोगों को रोज मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए. सुबह के वक्त वॉक करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है. नियमित रूप से सुबह की सैर करने से मेंट…और पढ़ें
सुबह की सैर से मेंटल हेल्थ बूस्ट हो सकती है.
Morning Walk Health Benefits: सुबह-सुबह आपने कई लोगों को वॉक करते हुए देखा होगा. वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और सभी उम्र के लोगो को मॉर्निंग वॉक पर जाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सभी लोगों को रेगुलर मॉर्निंग वॉक की सलाह देते हैं, ताकि शरीर हेल्दी रह सके. नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से शरीर की फंक्शनिंग बेहतर बनी रहती है और बीमारियों से बचाव होता है.
वेब एमडी की रिपोर्ट के मुताबिक नियमित मॉर्निंग वॉक करने से हमारे इम्यून फंक्शन में सुधार होता है. प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक वॉक करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत हो जाती है. कई रिसर्च में पता चला है कि रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से कोल्ड और फ्लू का खतरा करीब 43% तक कम हो सकता है. अगर आप अक्सर बीमार पड़ जाते हैं, तो मॉर्निंग वॉक करने से गजब के फायदे मिल सकते हैं.
रोज मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है. जब आप चलते हैं, तो आपके दिल की धड़कन तेज होती है और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. इससे दिल की सेहत में सुधार होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रतिदिन 4 किलोमीटर वॉक करने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है. वॉक करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम हो सकता है, जिससे हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि मॉर्निंग वॉक जॉइंट्स के लिए भी फायदेमंद है. सुबह की सैर करने से जॉइंट्स में दबाव पड़ता है, जिससे जॉइंट्स का फ्लूड एक्टिव हो जाता है और ऑक्सीजन व पोषक तत्व इस तक पहुंचते हैं. इससे जॉइंट्स की फंक्शनिंग बेहतर हो जाती है और दर्द से राहत मिलती है. डेली मॉर्निंग वॉक पर जाने से लोगों को वेट लॉस में मदद मिलती है और यूरिक एसिड की समस्या से बचाव होता है.
नियमित वॉकिंग से फिजिकल हेल्थ ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है. मॉर्निंग वॉक करने से मूड बेहतर हो जाता है और इससे डिप्रेशन से भी काफी राहत मिल सकती है. वॉक करने से स्ट्रेस और एंजायटी से राहत मिलती है. नियमित वॉक करने से ब्रेन की फंक्शनिंग बेहतर हो सकती है और इससे सोचने-समझने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है.
January 21, 2025, 07:55 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-surprising-benefits-of-daily-morning-walk-boost-heart-health-and-immunity-subah-ki-sair-ke-fayde-8974070.html







