Saturday, March 7, 2026
29 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

सुबह खाली पेट खाएं इस सब्जी के बीज, वेट होगा कम, स्किन करेगी ग्लो! हड्डियों में आएगी फौलाद सी मजबूती


Agency:Bharat.one Uttarakhand

Last Updated:

Rishikesh: हेल्दी रहने के लिए डाइट में बीजों और मेवा को जरूर शामिल करें. इनमें भी कद्दू के बीच बेहद फायदेमंद होते हैं. इनका इस्तेमाल कैसे करें और इनसे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं? जानते हैं एक्सपर्ट से.

X

खाली

खाली पेट कद्दू के बीज खाने के फायदे 

हाइलाइट्स

  • कद्दू के बीज खाने से वजन कम होता है.
  • हड्डियों को मजबूत बनाते हैं कद्दू के बीज.
  • कद्दू के बीज से त्वचा और बाल होते हैं हेल्दी.

ऋषिकेश: स्वस्थ और फिट रहने के लिए संतुलित आहार का सेवन बेहद जरूरी है. अक्सर लोग अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कद्दू के बीज खाने के फायदों के बारे में सोचा है? कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और रोज सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को पूरा पोषण देते हैं.

जरूर करें डाइट में शामिल
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड, ऋषिकेश के कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार (डी.यू.एम) ने कहा कि कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प है. रोज सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं, दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

इसके अलावा, ये वजन घटाने और त्वचा एवं बालों को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है. अगर आप भी अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में कद्दू के बीज शामिल करें.

कद्दू के बीजों के पोषक तत्व
कद्दू के बीज को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इनमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जैसे प्रोटीन जो मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है. फाइबर जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. हेल्दी फैट्स जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं. मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों की कार्यक्षमता में सुधार करता है.

जिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और त्वचा एवं बालों के लिए फायदेमंद होता है. एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जिससे बढ़ती उम्र के प्रभाव कम होते हैं.

खाली पेट कद्दू के बीज खाने के फायदे
कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. रोज सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट हल्का रहता है. कद्दू के बीजों में हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

हड्डी रोगों में असरदार
मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस से भरपूर कद्दू के बीज हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से जुड़ी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है. इन बीजों में मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है और शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम होता है. कद्दू के बीज हेल्दी फैट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं.

वजन भी होता है कम
इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है. अगर आप वजन घटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह बीज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इन बीजों में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मूड बेहतर होता है और अच्छी नींद आती है. कद्दू के बीजों में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाते हैं और बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से बाल मजबूत और घने बनते हैं.

कैसे खा सकते हैं?
रोज सुबह खाली पेट 1-2 टेबलस्पून कद्दू के बीज खाएं. इन्हें भूनकर या कच्चा भी खाया जा सकता है. स्मूदी, ओट्स, सलाद या दही में मिलाकर भी इनका सेवन कर सकते हैं. ये स्वाद में अच्छे होते हैं और ज्यादातर लोगों को बेहद पसंद आते हैं. आप अपनी च्वॉइस के हिसाब से इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं.

homelifestyle

सुबह खाली पेट खाएं इस सब्जी के बीज, वेट होगा कम, स्किन करेगी ग्लो!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eating-pumpkin-seeds-on-an-empty-stomach-every-morning-will-give-great-health-benefits-local18-9026936.html

Hot this week

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...

Phalsa Health Benefits: गर्मी में फालसा खाने के फायदे

Last Updated:March 06, 2026, 23:22 ISTPhalsa Health Benefits:...

Topics

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img