Home Lifestyle Health सूरज की रोशनी से किस टाइम मिलेगा सबसे ज्यादा विटामिन डी, जानेंगे...

सूरज की रोशनी से किस टाइम मिलेगा सबसे ज्यादा विटामिन डी, जानेंगे तभी जाकर रहेंगे हेल्दी, वरना सब बेकार

0
4


Last Updated:

Best Time to Take Vitamin D from Sunlight: हमारे जीवन के लिए विटामिन डी अत्यंत महत्वपूर्ण लेकिन भारत में अधिकांश लोगों को विटामिन डी की कमी है. ऐसे में सूरज की रोशनी से किस समय सबसे ज्यादा विटामिन डी मिलेगा, यह जानना जरूरी है.

सूरज की रोशनी से किस टाइम मिलेगा सबसे ज्यादा विटामिन डी, जानना है जरूरी

विटामिन डी लेने का सही समय.

Best Time to Take Vitamin D From Sunlight: विटामिन डी अगर हमारे शरीर में न हो तो हम ज्यादा दिनों तक जिंदा ही नहीं रह पाएंगे. विटामिन अगर न हो तो कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण नहीं होगा जिससे हड्डियों और दांतों की मजबूती नहीं आएगी. विटामिन डी हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाता है जिससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से बचा रहता है. विटामिन डी हार्ट और ब्लड वैसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन, एंग्जायटी और अन्य मानसिक बीमारियां हो सकती है. यह प्रेग्नेंट महिलाएं और मांसपेशियों के लिए भी महत्वपूर्ण विटामिन है. इसलिए विटामिन डी के महत्व को समझा जा सकता है. विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत सूरज की रोशनी है लेकिन मुश्किल यह है भारत में इतनी धूप के बावजूद 91 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी है. इसके कारण है लेकिन यह समझना जरूरी है कि धूप से किस आप विटामिन डी को सबसे ज्यादा प्राप्त कर सकते हैं.

सुबह 7 बजे नहीं मिलेगा विटामिन डी
टीओआई की खबर के मुताबिक आमतौर पर लोगों की यह धारणा रहती है कि सुबह 7 बजे सूरज की रोशनी से सबसे ज्यादा विटामिन डी को प्राप्त किया जा सकता है.लेकिन यह बात गलत है. इसका कारण है कि सुबह 7 बजे सूर्य को कोण धरती की तरफ बहुत कम होता है इस कारण सूर्य की रोशनी भी धरती को कम मिलती है. इस समय सूर्य से निकले अल्ट्रावायलेट रेज फिल्टर हो जाता है. इसलिए सुबह 7 बजे सूरज की रोशनी में उतना पावर नहीं होता जितना होना चाहिए.

फिर सही समय क्या है
रिपोर्ट के मुताबिक सूरज की रोशनी के सही समय को लोग गलत तरीके से समझते हैं. ऐसे में आपको यह जानना चाहिए सूरज की रोशनी से विटामिन डी को प्राप्त करने का सबसे उपयुक्त समय सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच का है. इस समय विटामिन डी का सिथेंसिस हमारी स्किन सबसे ज्यादा करती है. इस समय सूरज का कोण हमारी धरती के मैक्सिमम सीध में रहता है जिससे अल्ट्रावायलेट रेज भी सबसे ज्यादा पहुंचता है. इस समय सूरज की रोशनी शरीर को बहुत तेज भी नहीं लगती और शरीर को एब्जॉर्व भी आसानी से हो जाता है. इसलिए सुबह 10 से 12 बजे के बीच धूप में विटामिन डी के लिए रहना सबसे ज्यादा उपयुक्त है.

सही तरीके से कैसे लें धूप
सुबह 10 से 12 बजे के बीच सबसे पहले आप ऐसी जगह का चुनाव करें जहां कोई छाया नहीं हो, कोई बिल्डिंग रोशनी को आने के लिए बाधा न बने. जितना संभव हो सके शरीर के उतने अंगों को खोल लें. मसलन स्लीवलेस शर्ट पहनें और शॉर्ट पहनें यदि सर्दी का मौसम है तो गर्म कपड़े पहनें लेकिन हाथ और चेहरे को खोल लें. इसके बाद आप इन जगहों पर 15 मिनट से आधे घंटे के बीच रहें. अगर आप इस दौरान, योगा, वॉकिंग, गार्डनिंग आदि कर रहे हैं तो इससे और ज्यादा फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें-जिस बीज को कचरा समझ कर देते हैं फेंक उसमें है सबसे पावरफुल बॉडी डिटॉक्स, पेट की महीनों की गंदगी का होगा सफाया! लिवर में भी आ जाएगी जान

इसे भी पढ़ें-टूट जाएंगी हड्डियां यदि सिर्फ कैल्शियम पर रहेंगे निर्भर, इन 7 चीजों से आएगी चट्टानी ताकत, ये रही लिस्ट

homelifestyle

सूरज की रोशनी से किस टाइम मिलेगा सबसे ज्यादा विटामिन डी, जानना है जरूरी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-is-the-best-time-to-consume-maximum-vitamin-d-from-sunlight-know-how-to-soak-vitamin-d-8875985.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here