Last Updated:
Datura ke fayde : अक्सर सड़क किनारे या कहीं भी उग आने वाला ये पौधा आसानी से मिल जाता है. आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है. इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. Bharat.one ने इस बारे में रायबरेली की चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव से बात की. डॉ. स्मिता ने इसके चमत्कारी फायदे बताए.

आयुर्वेद में कई प्रकार के औषधीय पौधों के बारे में बताया गया है. उन्हीं औषधीय पौधों में से एक है धतूरा, जिसे आमतौर पर लोग भगवान शिव को प्रसाद के रूप में अर्पित करते हैं. ऐसी मान्यता है कि धतूरा भगवान शिव को अतिप्रिय फल माना जाता है लेकिन यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर है.

धतूरे का फल काफी जहरीला माना जाता है. इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि धतूरे का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है.

आयुर्वेद में धतूरा को अलग-अलग स्थानों पर कई नामों से जाना जाता है. जैसे मदन, उन्मत्त, शिवप्रिय, महामोही, कृष्ण धतूरा, खरदूषण, शिव शेखर, सविष, धतूरा, सादा धतूरा, धोत्रा ततूर, दतुरम. भारत में धतूरा की कई प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन कुछ प्रजातियों का ही औषधीय उपयोग किया जाता है
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि धतूरे की कुछ प्रजातियां बेहद जहरीली होती हैं. धतूरा के सूखे पत्ते और बीज का औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है.

धतूरा बालों के झड़ने, बालों में डैंड्रफ, बवासीर, दमा, फेफड़े और छाती आदि में कफ जमा होने और नपुंसकता जैसी बीमारियों में काफी कारगर है.

डॉ. स्मिता बताती हैं कि धतूरे का प्रयोग जोड़ों के दर्द में भी किया जा सकता है. पैरों में सूजन या भारीपन के लिए भी धतूरे का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए धतूरे की पत्तियों को पीसकर लेप करना चाहिए. इससे आपको तत्काल आराम मिलेगा, क्योंकि गर्म तासीर का होने के कारण मांसपेशियों की प्राकृतिक सिकाई होती है और मांसपेशियां नरम पड़ जाती हैं.

जिन लोगों को दमा की शिकायत है, उनके लिए धतूरा फायदेमंद है. इसे इस्तेमाल करने के लिए धतूरे को अपामार्ग और जवासा नामक जड़ी बूटी के साथ मिलाकर चूरन बना लें. रोजाना इसकी महक सूंघने से समस्या दूर हो जाएगी है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-datura-ke-fayde-ayurveda-medicine-religious-importance-local18-9925966.html

















