Last Updated:
Eggs Vs Paneer Nutrition: अंडा और पनीर दोनों को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. वेजिटेरियन लोग पनीर खाना पसंद करते हैं, जबकि नॉनवेज खाने वाले अंडा चुनते हैं. डाइटिशियन की मानें तो हड्डियों के लिए पनीर बे…और पढ़ें
अंडा और पनीर दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
हाइलाइट्स
- एक्सपर्ट के अनुसार अंडा और पनीर दोनों प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं.
- वजन घटाने के लिए अंडा और हड्डियों के लिए पनीर ज्यादा बेहतर है.
- अंडा विटामिन B12, D और पनीर कैल्शियम, फास्फोरस से भरपूर है.
Anda Vs Paneer Ke Fayde: अंडा और पनीर को लेकर अक्सर बहस होती रहती है. अंडा खाने वाले लोग इसे ज्यादा बेहतर मानते हैं, जबकि अंडा न खाने वाले लोग पनीर को सेहत के लिए लाभकारी मानते हैं. पनीर और अंडा दोनों को मसल्स बिल्डिंग के लिए फायदेमंद माना जा सकता है. दोनों में ही कई पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि दोनों के पोषक तत्वों में थोड़ा अंतर होता है.
गाजियाबाद के कवि नगर स्थित रंजना न्यूट्रिग्लो क्लीनिक की फाउंडर और सीनियर डाइटिशियन रंजना सिंह ने Bharat.one को बताया कि अंडा और पनीर दोनों में पोषक तत्वों की भरमार होती है. अंडा और पनीर को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. हालांकि कुछ लोगों के लिए अंडा ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए पनीर लाभकारी हो सकता है. यह लोगों की जरूरत और फिटनेस गोल पर भी निर्भर करता है.
डाइटिशियन ने बताया कि एक अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है. जबकि 100 ग्राम पनीर में करीब 18 से 21 ग्राम प्रोटीन होता है. पनीर में प्रोटीन ज्यादा होता है, लेकिन अंडे का प्रोटीन ज्यादा बायो अवेलेबल होता है यानी शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर सकता है. अगर फैट की बात करें तो एक अंडा में 5 ग्राम फैट होता है, जबकि पनीर में 20 से 25 ग्राम फैट होता है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अंडा बेहतर विकल्प है.
एक्सपर्ट की मानें तो एक अंडे में लगभग 70 कैलोरी होती है, जबकि 100 ग्राम पनीर में 250 से 300 कैलोरी होती है. अगर आप लो कैलोरी डाइट लेना पसंद करते हैं तो अंडा को चुन सकते हैं. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं और कैलोरी काउंट बढ़ाना चाहते हैं, तो पनीर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. अंडा विटामिन B12, विटामिन डी, कोलिन, आयरन ओर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.
पनीर की बात करें तो इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन B12 और प्रोबायोटिक की भरपूर मात्रा होती है. हड्डियों और दांतों के लिए पनीर का सेवन ज्यादा बेहतर माना जा सकता है. अंडा की बात करें तो ब्रेन और आंखों के लिए अंडा ज्यादा फायदेमंद होता है. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं. आप अपनी जरूरत के अनुसार दोनों में से किसी भी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं या दोनों का सेवन कर सकते हैं.
February 19, 2025, 11:21 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eggs-vs-paneer-which-is-better-for-health-dietitian-explains-facts-anda-khana-behtar-ya-paneer-9043672.html

















