Friday, March 13, 2026
28 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

हड्डियों को स्टील सा मजबूत बना सकते हैं 5 फल ! इनमें कैल्शियम का खजाना, फायदे लूट सको तो लूट लो


Best Fruits For Bone Health: शरीर को लंबी उम्र तक हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है. हड्डियां और मसल्स मजबूत होंगी, तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है. अधिकतर लोग यह बात जानते हैं कि हड्डियों और मसल्स को मजबूत करने के लिए कैल्शियम व प्रोटीन से भरपूर चीजें खानी चाहिए, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं, जो दोनों ही चीजों को एक साथ मजबूत कर सकते हैं. कई फल जरूरी विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और पानी से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को फौलाद सा मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. ये फल ओवरऑल हेल्थ भी बूस्ट कर सकते हैं.

मेडिसिन नेट की रिपोर्ट के मुताबिक संतरा खाने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है. संतरे विटामिन C का अच्छा सोर्स होते हैं, जो शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है. कोलेजन एक प्रोटीन है, जो हड्डियों और मांसपेशियों का आधार बनाता है. विटामिन C कैल्शियम को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे हड्डियों तो मजबूती मिलती है. संतरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर करने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं. संतरे खाने से बोन डेंसिटी और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद मिलती है. संतरा इम्यूनिटी बढ़ाने में भी रामबाण माना जाता है.

केला खाने से भी आपकी हड्डियां लोहे सी मजबूत हो सकती हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है. पोटेशियम मसल्स के लिए बेहद जरूरी है. यह एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद करता है. केले में नेचुरल एनर्जी देने की क्षमता होती है, जिससे आप वर्कआउट के बाद ताजगी महसूस करते हैं. केले में मैग्नीशियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. मसल्स की फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में भी केला बेहद फायदेमंद माना जाता है. केला खाने से हार्ट हेल्थ भी बूस्ट हो सकती है और यह वेट लॉस में भी मददगार हो सकता है.

कीवी फ्रूट खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है. अक्सर इस फल को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाया जाता है, लेकिन यह हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाने में रामबाण साबित हो सकता है. कीवी फल में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है. कीवी में विटामिन K भी होता है, जो बोन डेंसिटी बेहतर करके हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह खट्टा फल भी पोटेशियम का अच्छा स्रोत है और यह मसल्स की फंक्शनिंग सुधार सकता है. कीवी को सलाद या स्मूदी बनाकर खाया जा सकता है.

एवोकाडो को अक्सर सब्जी के रूप में माना जाता है, लेकिन यह वास्तव में एक पावरफुल फल है. एवोकाडो के हेल्थ बेनिफिट्स को नजरअंदाज करना मुमकिन नहीं है. एवोकाडो में हेल्दी फैट होते हैं, जो पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं. एवोकाडो में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो मसल्स को मजबूती प्रदान करता है. एवोकाडो मैग्नीशियम का एक बेहतरीन सोर्स है, जो मांसपेशियों की कार्यप्रणाली और हड्डियों की ताकत के लिए महत्वपूर्ण है. अपनी डाइट में एवोकाडो शामिल करने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ते हैं.

बेरीज जैसे- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और अन्य बेरीज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होती हैं. बेरीज का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. स्ट्रॉबेरी में विटामिन K होता है, जो हड्डियों के मिनिरलाइजेशन के लिए महत्वपूर्ण है. ब्लूबेरी हमारे शरीर की सूजन को कम करने में मदद करती है. इसे खाने से एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी में भी मदद मिल सकती है. बेरीज में मौजूद पॉलीफेनोल्स हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. बेरीज को स्मूदी, ओट्स या दही में मिलाकर खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- महिलाओं को हड्डियों की इस दर्दनाक बीमारी का खतरा ज्यादा ! वक्त रहते हो जाएं सावधान, वरना बढ़ेगी मुसीबत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-best-fruits-for-strong-bones-and-muscles-high-calcium-foods-chart-haddiyon-ko-majboot-kaise-kare-8791467.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img