Home Lifestyle Health हाइट बढ़ाने के लिए 5 असरदार एक्सरसाइज: हैंगिंग, कोबरा स्ट्रेच, सूर्य नमस्कार

हाइट बढ़ाने के लिए 5 असरदार एक्सरसाइज: हैंगिंग, कोबरा स्ट्रेच, सूर्य नमस्कार

0
7


Last Updated:

हाइट बढ़ाने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ-साथ सही खानपान और पर्याप्त नींद भी जरूरत होती है. सही एक्सरसाइज हाइट के अलावा आपका वजन कम कर सकते हैं और त्वचा को भी ग्लोइंग बना सकते हैं. आइए जानते हैं 5 वर्कआउट के ब…और पढ़ें

हाइट बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये 5 एक्सरसाइज, वेट लॉस के साथ चमकेगी त्वचा भी

हाईट बढ़ाने के लिए जरूरी है स्ट्रेचिंग.

हाइट आपके पर्सनालिटी को निखारती है और अधिकतर लोग अपने कम हाइटको लेकर परेशान रहते हैं. अगर आप खुद की ग्रोथ चाहते हैं तो रोजाना एक्सरसाइज करना असरदार तरीका हो सकता है. ये सच है कि हाइट एक समय तक ही बढ़ती है, लेकिन सही एक्सरसाइज आपके ग्रोथ में थोड़ा बहुत फर्क लाती है. वर्कआउट न केवल शरीर को लंबा दिखाने में मदद करती है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत करती है और शरीर के पोश्चर को सुधारती है. इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बूस्ट होता है जो आपके चेहरे पर भी ग्लो लाती  है. अगर आप अपनी हाइटबढ़ाना चाहते हैं, तो इन 5 एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें…

हैंगिंग एक्सरसाइज (Hanging Exercise)
हैंगिंग एक्सरसाइज हाइट को बढ़ाने के लिए सबसे आसान और प्रभावी तरीका है. इसके लिए एक मजबूत रॉड को पकड़कर लटकें और अपने शरीर को रिलैक्स रखें. इस एक्सरसाइज से रीढ़ की हड्डी खिंचती है और शरीर की लंबाई बढ़ती है. इसे रोजाना 10-15 मिनट के लिए करने पर भी आपको खुद पर असर दिखेगा. यह आपके वेट लॉस के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज है.

कोबरा स्ट्रेच (Cobra Stretch)
कोबरा स्ट्रेच न केवल हाइट बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि रीढ़ की लचीलापन और मांसपेशियों की मजबूती को भी बढ़ाता है। इस एक्सरसाइज में पेट के बल लेटकर अपने हाथों के सहारे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं। इसे 10-12 बार करें। यह न केवल शरीर को लंबा दिखाने में मदद करता है, बल्कि रक्त संचार बढ़ाकर त्वचा में चमक भी लाता है.

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)
सूर्य नमस्कार योग को पूरी तरह से स्टेप्स में किया जाता है, जो शरीर के हर हिस्से को स्ट्रेच करता है. यह हाइट बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने और शरीर को टोन करने में भी मदद करता है. इसे रोजाना 10-12 बार करने से शरीर लचीला और मजबूत बनता है. सूर्य नमस्कार इतना प्रभावी है कि यह आपके चेहर पर नेचुरल ग्लो लाता है.

त्वचा का रंग हो गया है डल? बहुत पॉवरफुल है यह सफेद पाउडर, चमका देगी स्किन

पेल्विक लिफ्ट (Pelvic Lift)
यह एक्सरसाइज विशेष रूप से कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करती है. इसके लिए जमीन पर लेटकर घुटनों को मोड़ें और अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं. इसे 10-15 बार रिपीट मोड पर करें. यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और शरीर को लंबा दिखाने में मदद करता है.

जंपिंग और स्किपिंग (Jumping and Skipping)
जंपिंग और रस्सी कूदना न केवल मजेदार है, बल्कि हाइट बढ़ाने के लिए भी बहुत प्रभावी है. यह शरीर की सभी मांसपेशियों को सक्रिय करता है और हड्डियों को मजबूती देता है.  इसे रोजाना 10-15 मिनट करने से आपकी बॉडी टोन होगी और आपकी हाइट भी आपको लंबी लगेगी.

homelifestyle

हाइट बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये 5 एक्सरसाइज, वेट लॉस के साथ चमकेगी त्वचा भी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-5-exercises-to-increase-height-boost-weight-loss-also-for-glowing-skin-8973372.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here