Home Lifestyle Health ह‍िमांशी खुराना ने रोज पराठे खा कर, कैसे घटा ल‍िया 11 क‍िलो...

ह‍िमांशी खुराना ने रोज पराठे खा कर, कैसे घटा ल‍िया 11 क‍िलो वजन? एक्‍ट्रेस ने खुद खोला सीक्रेट

0
6


ब‍िग बॉस सीजन 13 में नजर आईं पंजाबी एक्‍ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना इन द‍िनों अपने घटते वजन के ल‍िए खबरों में हैं. ह‍िमांशी ने पूरे 11 क‍िलो वजन घटनाया है. एक्‍ट्रेस का कहना है कि ऐसा उन्‍होंने क‍िसी स्‍ट्र‍िक डाइट या हार्ड वर्कआउट प्‍लान फॉलो कर के नहीं क‍िया. बल्‍कि ऐसा उन्‍होंने ‘घर का खाना’ खाते हुए ही क‍िया है. एक्‍ट्रेस का कहना है कि वो तो रोज परांठा भी खाती हैं. ह‍िमांशी हाल ही में एक चैनल के हेल्थ कॉन्क्लेव का ह‍िस्‍सा बनने पहुंचीं. यहीं उन्‍होंने अपने वजन के बारे में बात की.

जानें वजन घटाने का नया तरीका
इस कॉनक्‍लेव में हिमांशी ने बताया कि उन्होंने 11 किलो वजन घटाने का सफर बिना कठोर जिम रूटीन या फैड डाइट्स के पूरा किया. इसके बजाय, उन्होंने एक सरल और सस्‍टेनेबल लाइफस्‍टाइल को अपनाया. एक्‍ट्रेस बताती हैं कि वह हफ्ते में बस 2 ही बार वर्कआउट के लि‍ए समय न‍िकाल पाती हैं. उन्होंने कहा, “मैंने कभी अपने पसंदीदा खाने को नहीं छोड़ा, जैसा क‍ि आज ट्रेंड बन गया है कि डाइट करनी पड़ेगी.” ह‍िमांशी ने ट्रेड‍िशन भारतीय खाने की अहम‍ियत भी बताई और घर के बने पौष्टिक खाने के साथ वजन कम करने की बात कही. पराठों से लेकर घी तक, उन्होंने इन परंपरागत खाने की आदतों को अपनाकर यह साबित किया कि हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल का मतलब ये नहीं कि आपको अपनी पसंदीदा चीजें छोड़नी पड़ेंगी.

FIRST PUBLISHED : November 26, 2024, 11:59 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-himanshi-khurana-lose-11-kilo-weight-without-giving-up-parathas-and-deshi-ghee-her-transformation-journey-8859469.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here