
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में कई ऐसे औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो खान-पान में प्रयोग किये जाते हैं. जंबू या फरण (Allium stracheyi) प्याज के परिवार से आने वाला एक पौधा है. इस पौधे का उपयोग उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मसाले के रूप में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. साथ ही इसकी पत्तियों की सब्जी भी बनाई जाती है. इसके अलावा इसमें कई मेडिसनल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भोटिया, मारछा और बोक्सा जनजाति के लोग सदियों से फरण की खेती करते हैं और उससे अपनी आजीविका चलाते हैं. इसके औषधीय गुणों के चलते बाजार में इसकी कीमत प्रति किलो के हिसाब से लगभग 7 हजार रुपये है.
मसाले और सब्जी के रूप में किया जाता है प्रयोग
गढ़वाल विश्विद्यालय के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र के औषधीय पादपों पर शोध करने वाले डॉ. जयदेव ने Bharat.one को बताया कि इस पौधे की 1100 प्रजातियां होती हैं और लगभग इसकी 50 प्रजातियों की खेती की जाती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में यह पौधा प्राकृतिक रूप से उगता है. उत्तराखंड में इस पौधे को स्थानीय लोगों द्वारा मसाले और सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है.
कोलेस्ट्रॉल और पेट संबंधी बीमारियों को करता है ठीक
डॉ. जयदेव बताते हैं कि इस पौधे के पत्तों और फूल के नियमित सेवन से पाचन संबंधित समस्या दूर होती है. इसको मसाले के साथ मिलाकर या तड़का बनाकर प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, पेट संबंधी और गैस की समस्या को भी दूर करता है. वहीं इसमें सल्फर कंटेंट काफी मात्रा में पाया जाता है, जिससे इसमें काफी तेज सुगंध आती है. साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी काफी मात्रा में पाया जाता है.
पीलिया और संक्रामक बीमारियों से दिलाता है निजात
यह पौधा अपने एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण सूजन और संक्रामक रोगों को भी कम करता है. वहीं अगर किसी व्यक्ति को पीलिया हो, तो उसमें भी यह पौधा राहत दिलाता है. इसके नियमित सेवन से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और शरीर बीमारियों से लड़ने के सक्षम होता है.
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 08:05 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-jambu-faran-health-benefits-uses-of-allium-stracheyi-local18-8900053.html

















