Last Updated:
सर्दियों में खांसी-जुकाम और कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं? अदरक-नींबू की चाय, हल्दी दूध, दालचीनी पानी, तुलसी-अदरक की चाय और हल्दी-काली मिर्च का काढ़ा इम्यूनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम में राहत देने में मदद कर सकते हैं. जानें इन 5 आसान और हेल्दी ड्रिंक्स के फायदे.

ठंड का मौसम शुरू होते ही अधिकतर लोग खांसी-जुकाम की समस्या से परेशान हो जाते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण कमजोर इम्यूनिटी है. जब रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, तो शरीर बार-बार मौसमी बीमारियों का शिकार होने लगता है.

ऐसी स्थिति से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है. आज हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से ठंड में खांसी-जुकाम में राहत मिल सकती है और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है.

ठंड में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए अदरक-नींबू वाली चाय बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. इस बनाने के लिए सबसे पहले चाय बनाने वाली केटली में पानी लेकर उसमें अदरक डालकर उबालें. इसके बाद नींबू का रस मिलाएं और चाय बनकर तैयार हो जाएगी.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीना बहुत लाभदायक होता है. यह प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है. यह शरीर को गर्म रखता है और प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी को बढ़ाता है.

किचन में मौजूद दालचीनी खांसी-जुकाम में राहत देने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होती है. इसे बनाने के लिए पानी में दालचीनी डालकर उबालें और ठंडा कर शहद मिलाकर पिएं. इससे खांसी-जुकाम में राहत मिलेगी और बॉडी में फ्रेशनेस भी बनी रहेगी.

सर्दियों में तुलसी और अदरक की चाय शरीर को गर्म रखती है और जुकाम में आराम देती है. तुलसी के औषधीय गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. कैसे बनाएं: पानी में अदरक और तुलसी के पत्ते उबालें और छानकर पिएं.

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी और काली मिर्च का काढ़ा भी उपयोगी माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं. कैसे बनाएं: गर्म पानी या दूध में हल्दी और थोड़ी काली मिर्च डालकर उबालें और सेवन करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-winter-immunity-booster-five-drinks-news-in-hindi-local18-9943267.html







