Home Lifestyle Health होली के बाद हैंगओवर से हो गया है बुरा हाल? डॉक्टर के...

होली के बाद हैंगओवर से हो गया है बुरा हाल? डॉक्टर के बताए 5 टिप्स अपनाएं, तुरंत उतर जाएगा नशा

0
10


Last Updated:

Holi Hangover Tips: होली के मौके पर शराब पीने का चलन बढ़ गया है, लेकिन शराब पीने के बाद लोगों को हैंगओवर परेशान करने लगता है. अगर आप भी हैंगओवर से परेशान हो गए हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर राहत पा सकते हैं.

होली के बाद हैंगओवर से हो गया है बुरा हाल? डॉक्टर के बताए 5 टिप्स अपनाएं

हैंगओवर से छुटकारा पाने के आसान तरीके

हाइलाइट्स

  • पानी, नारियल पानी या ORS का सेवन करें.
  • नींबू पानी हैंगओवर के लिए बेहतरीन उपाय है.
  • हल्का सूप, दलिया या स्टीम्ड वेजिटेबल्स खाएं.

Tips To Get Rid of Hangover: होली का त्योहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. रंगों की बारिश का आनंद लेते हुए कई लोग शराब पीकर सेलिब्रेशन करते हैं. शराब सेहत के लिए नुकसानदायक होती है और इसे पीने के बाद कई लोगों को हैंगओवर हो जाता है. कई बार हैंगओवर बहुत ज्यादा हो जाता है और लोगों की तबीयत बिगड़ जाती है. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ जाती है. अगर आप होली पर शराब पीकर हैंगओवर का शिकार हो गए हैं, तो इसे उतारने के लिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. इस बारे में डॉक्टर से जानने की कोशिश करते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि शराब पीने के बाद हैंगओवर एक कॉमन समस्या है, जो ज्यादा शराब पीने से होती है. हैंगओवर की वजह से लोगों को भयंकर सिरदर्द, मतली, थकान और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है. शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इससे बचने के लिए पानी, नारियल पानी या ORS का सेवन करें. इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और सिरदर्द कम होता है. इसके अलावा ताजा फल खाने से शरीर में दोबारा एनर्जी आ जाती है और हैंगओवर से राहत मिलती है.

डॉक्टर की मानें तो नींबू पानी भी हैंगओवर उतारने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. नींबू में विटामिन C होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से आपको ताजगी मिलेगी और मतली में भी राहत मिलेगी. इसके अलावा केला और पपीता दोनों ही फल हैं, जो हैंगओवर को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं. केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो शराब के कारण हुए इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को सुधारता है. वहीं पपीता पाचन को सही करने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है.

जब आप शराब पीने के बाद हैंगओवर का सामना कर रहे होते हैं, तो पेट हल्का रखना बहुत जरूरी है. तला-भुना या भारी भोजन से बचें. हल्का सूप, दलिया या स्टीम्ड वेजिटेबल्स का सेवन करें. ये पाचन में सहायता करते हैं और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं. अगर सिरदर्द बहुत तेज हो तो आप ठंडी या गुनगुनी पानी की पट्टी अपने सिर पर रख सकते हैं. इससे सिर के तनाव में कमी आएगी और आप आराम महसूस करेंगे. अगर इन सभी उपायों से भी राहत न मिले, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

homelifestyle

होली के बाद हैंगओवर से हो गया है बुरा हाल? डॉक्टर के बताए 5 टिप्स अपनाएं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-effective-tips-to-get-rid-of-hangover-after-holi-doctor-reveals-sharab-ka-nasha-kaise-utare-9101160.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here