Home Lifestyle Health 1 मिनट में पता चल जाएगा कि आपमें कितनी है ताकत, फिटनेस...

1 मिनट में पता चल जाएगा कि आपमें कितनी है ताकत, फिटनेस की भी हो जाएगी परीक्षा, दम है तो कर लीजिए चेक

0
2


Last Updated:

Check How fit you are: अगर आपको लगता है कि आपमें ताकत बलबला रहा है कि एक मिनट के अंदर खुद ही जान लीजिए कि आपमें कितनी ताकत है. इसके लिए एक्सपर्ट ने 3 तरीके बताए हैं जिनसे यह पता चलता है कि आपमें कितनी ताकत है.

1 मिनट में पता चल जाएगा कि आपमें कितनी है ताकत, फिटनेस की भी हो जाएगी परीक्षा

ताकत की परीक्षा कैसे करें.

How fit you are: अक्सर युवाओं में यह घमंड रहता है कि वह बहुत ज्यादा ताकतवर हैं. कुछ लोगों को इसलिए लगता है कि वह काफी हेल्दी दिखते हैं तो कुछ लोगों को इसलिए लगता है कि उनमें कोई बीमारी नहीं है और अंदर से बहुत मजबूत है. हालांकि किसी व्यक्ति में कितनी ताकत है यह उसके आकार-प्रकार से पता नहीं चलता है. वह इस बात पर निर्भर करता है कि उसके शरीर में ताकत को स्टोर करने की क्षमता कितनी है. इसके लिए हार्ट और लंग्स का शक्तिशाली होना जरूरी है. अग व्यक्ति का हार्ट, लंग्स और लिवर तंदुरुस्त है तो वह व्यक्ति ताकतवर है. ऐसे व्यक्तियों के मसल्स में एनर्जी का सिंथेसिस बेहतर तरीके से होता है. पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस ताकत को जांचा कैसे जाए.

कैसे जांच करें कि कितनी ताकत है
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी ऑफ नोर्थ कैरोलिना की प्रोफेसर ली स्टोनर ने इसके बारे में एक आसान उपाय बताया है. इसके लिए 3 तरह से परीक्षण करने का तरीका बताया है. डॉ. ली स्टोनर का कहना है कि अगर आप अंदर से फिट हैं तो आपका हार्ट बीट हेल्दी होगा, मेटाबोलिज्म बूस्ट रहेगा और शरीर में ताकत भी बेमिसाल होगी. डॉ. स्टोनर ने बताया कि इसका पहला तरीका यह है कि आप यह जानिए कि ऑक्सीजन को आपका हार्ट और लंग्स किस तरह से इस्तेमाल करते हैं. आराम के समय किसी व्यक्ति का हार्ट रेट 60 से 80 के बीच होता है. लेकिन यदि आप दौड़ते हैं तो हार्ट रेट बहुत बढ़ जाता है. ऐसे में दौड़ते समय यदि आपका हार्ट रेट बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता है तो इसका मतलब है कि आपमें ताकत ज्यादा है. इसे अगर गणित के हिसाब से देखें तो 50 साल का कोई आदमी यदि दौड़ता है और दौड़ते समय उसका हार्ट रेट 161 के आसपास है तो वह फिट है. इससे जितना ज्यादा जाएगा उतना वह अनफिट है.

ताकत जांचने के अन्य तरीके
ताकत जांचने का दूसरा तरीका यह है कि आप प्लैक एक्सरसाइज को कितनी जल्दी-जल्दी कर पाते हैं. प्लैक एक्सरसाइज में लेटे हुए अवस्था में शरीर का सारा अंग आधा फुट उठा होता है और इसका भार पैरों की उंगलियों और हथेलियों पर होता है. इसे 1 से 10 तक स्केल में मापा जाता है. 8 स्केल तक अच्छा फिटनेस मानी जाती है. अब अपनी ताकत को जांचने का तीसरा तरीका भी है जिसमें समय की जरूरत नहीं है. आपकी दिनचर्या किस तरह से है, इसी से पता चल जाता है. यदि आप कोई भी शारीरिक काम बहुत फूर्ति के साथ करते हैं, बहुत तत्परता के साथ करते हैं तो इसका मतलब है कि आपमें ताकत है. मसलन अगर आप दफ्तर जाते हैं तो जाने के लिए आप कितनी जल्दी तैयार होते है, कितनी जल्दी कैब पकड़ते हैं और कितनी जल्दी वहां पहुंचते हैं और किस तत्परता से अपना काम करते हैं, यह भी मायने रखता है. अगर आप इसे फूर्ति से करते हैं तो आपमें ताकत है फिटनेस है.

इसे भी पढ़ें-सेहत के लिए बेजोड़ है यह पत्तो वाली सब्जी, औषधियों का खजाना, हार्ट से लेकर दिमाग तक को करता है मजबूत

इसे भी पढ़े-वॉक करने का सबसे बेस्ट टाइम क्या है? सुबह-दोपहर या शाम, जान लेंगे तो हर तरह से फायदे में रहेंगे

homelifestyle

1 मिनट में पता चल जाएगा कि आपमें कितनी है ताकत, फिटनेस की भी हो जाएगी परीक्षा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-really-fit-you-know-within-1-minute-3-ways-to-measure-your-fitness-9164000.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here