Last Updated:
Kale Health Benefits: केल एक पत्तेदार सब्जी है, जो पालक की तरह नजर आती है. इस हरी सब्जी को सेहत के लिए वरदान माना जा सकता है. कई रिसर्च में केल को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. इसका रोज सेवन करने से…और पढ़ें
केल खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है.
Health Benefits of Kale: पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें अनगिनत पोषक तत्व होते हैं. नियमित रूप से पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर को हेल्दी और फिट रखा जा सकता है. अब तक आपने पालक और मेथी का खूब आनंद लिया होगा, लेकिन क्या आपने केल की सब्जी खायी है? केल (Kale) अत्यधिक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक हरी पत्तेदार सब्जी है. इसे साहरी पालक भी कहा जाता है. केल में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बड़े फायदे दे सकते हैं.
मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक केल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन यह फाइबर और पानी से भरपूर होती है. इसकी वजह से इसे वेट लॉस में कारगर माना जाता है. केल में पाया जाने वाला फाइबर पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. केल के एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर के मेटाबोलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है. केल का सेवन दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और इसके फाइबर व एंटीऑक्सिडेंट्स हार्ट डिजीज का रिस्क कम करते हैं.
केल में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करके हार्ट हेल्थ बूस्ट करता है. केल का सेवन करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर रहता है और दिल स्वस्थ रहता है. केल में विटामिन A, C, और E जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा और बालों की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं. केल हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम और विटामिन K की प्रचुर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. विटामिन K हड्डियों की मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता है और हड्डियों को टूटने से बचाता है.
केल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे- विटामिन C और फ्लेवोनॉइड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं. केल में ग्लूकोसिनोलेट्स नामक यौगिक होते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के निर्माण को रोकने में मदद करते हैं. इसके अलावा केल में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर के अंदर सूजन को कम करते हैं. इसके नियमित सेवन से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है. केल में भरपूर आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है.
किन लोगों को केल का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए? कई रिसर्च की मानें तो बीटा ब्लॉकर्स लेने वाले लोगों को केल का सेवन कम ही करना चाहिए. ये दवाइयां आमतौर पर हार्ट डिजीज के इलाज के लिए दी जाती हैं और ये खून में पोटैशियम के स्तर को बढ़ा सकती हैं. इसलिए बीटा ब्लॉकर्स लेने वाले लोगों को पोटैशियम से भरपूर फूड्स कम ही खाने चाहिए. किडनी डिजीज से पीड़ित लोगों को भी केल का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए. इसके अलावा ब्लड थिनर्स लेने वाले व्यक्तियों को केल का सेवन सावधानी से करना चाहिए. केल में विटामिन K ज्यादा होता है, जो खून के थक्के जमने में मदद करता है.
January 18, 2025, 09:28 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-amazing-benefits-of-eating-kale-prevent-100-diseases-heart-patients-should-avoid-kale-ke-fayde-8967886.html

















