Saturday, February 28, 2026
22.8 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

2 या 3… दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? पीला भाग खाना सही या गलत? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका


Last Updated:

Egg Yolks Good or Bad: डॉ. रश्मि श्रीवास्तव के अनुसार, अंडे का पीला भाग निकालने से महत्वपूर्ण विटामिन और प्रोटीन नहीं मिल पाते. बॉडी मास इंडेक्स के अनुसार अंडे का सेवन करें.

X

फाइल

फाइल फोटो

हाइलाइट्स

  • दिन में 1-2 अंडे खाना सही है.
  • अंडे का पीला भाग विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है.
  • बॉडी मास इंडेक्स के अनुसार अंडे का सेवन करें.

Health News: आमतौर पर देखा जाता है कि जिम में जमकर पसीना बहाने वाले और अपनी डाइट को लेकर अधिक सचेत रहने वाले लोग अंडे का पीला भाग नहीं खाते हैं. उनका मानना होता है कि इससे शरीर में वसा की मात्रा कम नहीं होगी. साथ ही, ठंड का मौसम जाते-जाते और गर्मी की शुरुआत के साथ ही बदलते मौसम में डाइट में बदलाव भी जरूरी है. ठंड के मौसम में अंडे का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है. अब ठंड की वापसी के साथ ही अंडे का सेवन कितना जरूरी है, एक्सपर्ट से जानिए अंडा खाने का सही तरीका और समय क्या होता है.

Bharat.one से बात करते हुए डाइटिशियन और एक्सपर्ट डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि अनुशंसित आहार भत्ता (RDA) के अनुसार, दिनभर में एक या दो अंडे हमेशा बैलेंस डाइट के अनुसार माने जाते हैं. जिम में पसीना बहाने वाले या कसरत करने वालों का मुख्य लक्ष्य मसल्स गेन करना होता है. इसकी मुख्य वजह होती है कि वे अपना मसल मास बढ़ाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें अच्छी मात्रा में प्रोटीन लेने की आवश्यकता होती है.

अंडे का प्रोटीन बेहद खास
डॉ. रश्मि ने बताया कि अंडे का प्रोटीन बहुत खास मायने रखता है, क्योंकि इसकी हाई बायोलॉजिकल वैल्यू रहती है और यह शरीर में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है. हालांकि, यह एक मिथक भी है कि यदि आप अंडे में से पीला भाग हटा देंगे तो आपके शरीर में वसा की मात्रा कम होने लगेगी. यह आपके शरीर पर निर्भर करता है कि आपका शरीर किस तरह का है, उसी के हिसाब से आपको अंडे का सेवन करना चाहिए. यदि आप अंडे में से पीला भाग निकाल देते हैं तो उसमें मौजूद कई तरह के विटामिन आपके शरीर में नहीं पहुंच पाते हैं.

बॉडी मास इंडेक्स पर भी निर्भर
सबसे अधिक यह आपकी बॉडी मास इंडेक्स पर निर्भर करता है. यदि शरीर के वजन से बॉडी मास इंडेक्स कम है तो आपको अंडे के पीले भाग का सेवन जरूर करना चाहिए. यदि आप अंडे का पीला भाग निकालते हैं तो उसमें मौजूद खास प्रोटीन आपके शरीर तक नहीं पहुंच पाएगा। ऐसे में बॉडी मास इंडेक्स का स्तर नीचे गिर सकता है, क्योंकि अंडे के पीले भाग में मौजूद प्रोटीन और विटामिन आपके शरीर तक नहीं पहुंच पाएंगे.

एक्सपर्ट की सलाह जरूरी
डॉ. रश्मि ने बताया कि एक्सपर्ट की सलाह के साथ ही अंडे का सेवन सही तरीके से करना चाहिए. आप अपनी लंबाई और वजन के हिसाब से अंडे का सेवन कर सकते हैं. यदि आपका वजन 60 किलोग्राम के करीब है तो आप दिन भर में 1 से 2 अंडे खा सकते हैं. आमतौर पर शरीर की जरूरत दो अंडों से ज्यादा की नहीं रहती है, इसलिए इससे ज्यादा सेवन करना पाचन में दिक्कत पैदा कर सकता है.

अंडे में कितना प्रोटीन
डायटीशियन डॉ. रश्मि ने बताया कि दो अंडों से करीब 13 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. आमतौर पर शरीर को रोजाना के हिसाब से इतना प्रोटीन पर्याप्त होता है. साथ ही यह भी देखा जाता है कि कई बार लोग एक साथ कई अंडों का सेवन कर लेते हैं. उसकी जगह चबाकर अंडे का सेवन करना चाहिए और इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट लेना भी जरूरी हो जाता है.

homelifestyle

2 या 3… दिन में कितने अंडे खाएं? पीला भाग खाना सही या गलत? एक्सपर्ट से जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ande-ka-pila-bhag-khana-chahiye-ya-nahi-eat-egg-yolks-or-not-expert-opinion-local18-ws-b-9071045.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img