आज के समय में फिट रहना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या और बाहर के जंक फूड की वजह से वजन बढ़ना आम बात हो गई है. ऐसे में 24 साल की कोपल अग्रवाल (Kopal Agarwal) की कहानी लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है. कोपल की वेट लॉस जर्नी इन दिनों इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है, जहां उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने सिर्फ घर का बना खाना (Home Cooked Meals) और रेगुलर एक्सरसाइज की मदद से 101 किलो से अपना वजन घटाकर 62 किलो कर लिया. यानी उन्होंने करीब 40 किलो वजन कम किया, वो भी बिना किसी सख्त डाइट या महंगे सप्लीमेंट के.
कोपल ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अपने डेली डाइट प्लान (Daily Diet Plan) का भी शेयर किया है, जिससे उन्हें वजन घटाने और उसे मेंटेन करने में मदद मिली.
ब्रेकफास्ट (Breakfast) में वो 5 अंडे की सफेदी के साथ एक रोटी, या फिर एक बाउल पोहा जिसमें दो स्लाइस पनीर शामिल होते हैं, लेती हैं. कभी-कभी वो हाई-प्रोटीन योगर्ट बाउल में फल मिलाकर भी खाती हैं.
मिड-मॉर्निंग स्नैक (Mid-Morning Snack) में वो तरबूज, स्ट्रॉबेरी जैसे फल, ब्लैक कॉफी या नारियल पानी लेती हैं.
लंच (Lunch) में 100 ग्राम चिकन के साथ हरी सब्जियां, या फिर खिचड़ी और दही, या पनीर भुर्जी के साथ हरी सब्जियां खाती हैं.
शाम को (Mid-Evening) सिर्फ एक कप ग्रीन टी लेती हैं.
डिनर (Dinner) में वो पनीर को हरी सब्जियों के साथ हल्का भूनकर खाती हैं या चिकन सलाद या एग भुर्जी लेना पसंद करती हैं.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-kopal-agarwal-instagram-influencer-shares-method-to-loose-weight-40-kilos-on-instagram-viral-know-diet-plan-ws-kl-9780379.html

















