Home Lifestyle Health 5 Best Foods for Weight Loss and Belly Fat | वजन घटाने...

5 Best Foods for Weight Loss and Belly Fat | वजन घटाने के लिए 5 असरदार फूड्स

0
0


Best Foods To Lose Weight: आजकल मोटापे की समस्या अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है. जिधर देखो, लोगों के पेट निकले हुए नजर आते हैं. कई लोग दिखने में पतले होते हैं, लेकिन फिर भी उनका पेट निकल आता है. इससे न सिर्फ पर्सनैलिटी खराब होती है, बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. गलत खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और तनाव के कारण वजन तेजी से बढ़ता है, लेकिन सही डाइट अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है. वजन घटाने के लिए महंगे सप्लीमेंट या सख्त डाइट प्लान की जरूरत नहीं होती है, बल्कि कुछ फूड्स को रोजमर्रा के भोजन में शामिल करके भी बेहतरीन नतीजे पाए जा सकते हैं. ऐसे फूड्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और फैट बर्निंग में मदद करते हैं.

वेट लॉस के लिए 5 बेस्ट फूड्स

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने Bharat.one को बताया कि ओट्स को वेट लॉस के लिए बेस्ट माना जा सकता है. ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है. सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से दिनभर ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है.

एक्सपर्ट की मानें तो वजन घटाने में दही बेहद असरदार हो सकता है. दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों की सेहत सुधारते हैं और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखते हैं. रोज दही खाने से पेट की सूजन कम होती है और फैट स्टोरेज घटता है. वजन घटाने के दौरान सादा दही का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और पोषण ज्यादा होता है.

हरी सब्जियां खाने से वजन कम होता है और सेहत बेहतर होती है. पालक, लौकी, तोरी, ब्रोकली और खीरा जैसी सब्जियों में कैलोरी कम होती है, जबकि ये फाइबर और पानी से भरपूर होती हैं. हरी सब्जियां पेट को भरा हुआ महसूस कराती हैं और शरीर को जरूरी विटामिन व मिनरल्स देती हैं. नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करने से पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंडा खाने से वेट लॉस में मदद मिल सकता है. अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और वजन घटाने के लिए काफी असरदार माना जाता है. नाश्ते में अंडे खाने से दिनभर भूख कम लगती है और शरीर फैट की जगह एनर्जी के लिए कैलोरी का बेहतर इस्तेमाल करता है. खासतौर पर उबले अंडे या बिना तेल के बने अंडे वजन कम करने में मदद करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इससे पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिल सकती है. सेब, पपीता, नाशपाती और बेरीज जैसे फल फाइबर से भरपूर होते हैं और मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को एनर्जी देती है. रोज सीमित मात्रा में फलों को डाइट में शामिल करने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है और सेहत भी चकाचक बनी रहती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-best-foods-to-lose-weight-fast-and-reduce-belly-fat-naturally-pet-ki-charbi-kaise-kam-kare-10129209.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here