Home Lifestyle Health 5 Foods You Should Never Eat with Radish | मूली के साथ...

5 Foods You Should Never Eat with Radish | मूली के साथ न खाएं ये 5 चीजें वरना बढ़ जाएगी गैस और डकार

0
6


Dangerous Food Mix: सर्दियों में मूली (Radish) का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. मूली को सलाद और पराठों में डालकर खूब खाया जाता है. मूली स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है. इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो पाचन और डिटॉक्स के लिए फायदेमंद हैं. अक्सर लोग खाने में मूली को शामिल कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के साथ कुछ चीजें खाने से नुकसान हो सकता है? गलत फूड कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और गैस, डकार, एसिडिटी जैसी समस्याओं को बढ़ा देता है.

इन 5 चीजों के साथ कभी न खाएं मूली

मूली और दूध का कॉम्बिनेशन : आयुर्वेद के अनुसार मूली और दूध को कभी साथ नहीं खाना चाहिए. मूली एक गैस बनाने वाली सब्जी है, जबकि दूध एक ठंडी और भारी चीज है. जब ये दोनों पेट में मिलते हैं, तो पाचन तंत्र पर दबाव डालते हैं और शरीर में टॉक्सिन्स बनाते हैं. इससे पेट दर्द, पेट फूलना, डकार और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए मूली खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध या डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करें.

मूली और गुड़ साथ खाना : भारत के कई इलाकों में लोग मूली के पराठे के साथ गुड़ खाते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए ठीक नहीं है. मूली स्वभाव से ठंडी होती है जबकि गुड़ गर्म होता है. दोनों के तापमान में यह असंतुलन एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ा देता है. साथ ही, गुड़ के कारण मूली में मौजूद फाइबर पचने में मुश्किल पैदा करता है, जिससे पेट भारी महसूस होता है.

मूली और मछली एक साथ न खाएं : आयुर्वेद में मूली और मछली को एक साथ खाने की सख्त मनाही है. दोनों के गुण एक-दूसरे के विपरीत होते हैं. मूली शरीर में वात यानी गैस बढ़ाती है, जबकि मछली गर्म तासीर वाली होती है. इन्हें साथ खाने से त्वचा संबंधी रोग, पित्त असंतुलन और पाचन गड़बड़ी हो सकती है. अगर आप मछली खाते हैं तो मूली का सेवन कम से कम 5 से 6 घंटे बाद ही करें.

मूली और खट्टे फल न खाएं : मूली पहले से ही शरीर में गैस और एसिडिटी बढ़ा सकती है. अगर इसे खट्टे फलों जैसे संतरा, नींबू या अमरूद के साथ खाया जाए, तो यह और भी अधिक एसिडिक रिएक्शन उत्पन्न करता है. इसका असर सीधे पेट और आंतों पर पड़ता है, जिससे पेट में जलन, डकार और गैस बढ़ जाती है. इसलिए मूली खाने के तुरंत बाद कोई भी खट्टा फल न खाएं.

मूली और शहद का सेवन : मूली और शहद का मेल भी नुकसानदेह माना गया है. मूली शरीर को ठंडक देती है, जबकि शहद की तासीर गर्म होती है. दोनों के विपरीत गुण शरीर के पाचन रसों को असंतुलित करते हैं और आंतों में सूजन या संक्रमण का कारण बन सकते हैं. शहद का सेवन मूली खाने के कम से कम 3 घंटे बाद करना ही बेहतर रहता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-foods-you-should-never-eat-with-radish-may-cause-gas-muli-ke-sath-kya-nahin-khana-chahiye-9795592.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here