Last Updated:
Gym Workout Mistakes: जिम जाना सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन गलत तरीके से किया गया वर्कआउट हार्ट के लिए खतरा बन सकता है. जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना, आराम न करना, पानी की कमी, गलत फॉर्म और शरीर के संकेतों को अनदेखा करना दिल पर बुरा असर डाल सकता है. सही वॉर्मअप, संतुलित ट्रेनिंग, पर्याप्त आराम और सही तकनीक अपनाकर इन खतरों से बचा जा सकता है.
Gym Workout Mistakes: आजकल फिट दिखने और हेल्दी रहने के लिए जिम जाना आम बात हो गई है. सुबह से लेकर रात तक जिम में लोगों की भीड़ दिख जाती है. कोई वजन कम करने आता है, कोई मसल्स बनाने, तो कोई बस एक्टिव रहने के लिए जिम में आता है. कई बार जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान देने लगती हैं. खासतौर पर हार्ट से जुड़ी दिक्कतों का खतरा जिम में गलत तरीके से एक्सरसाइज करने पर तेजी से बढ़ सकता है. कई लोग सोचते हैं कि पसीना ज्यादा निकला मतलब वर्कआउट सही हुआ, या जितना ज्यादा भारी वजन उठाया उतना बेहतर. जबकि सच्चाई यह है कि शरीर की एक लिमिट होती है और उसे नजरअंदाज करना दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. अगर आप भी जिम जाते हैं या जाने की सोच रहे हैं, तो इन 5 बड़ी गलतियों को जरूर जान लें, ताकि फिटनेस के साथ आपकी हार्ट हेल्थ भी सुरक्षित रहे.
हार्ट के लिए खतरनाक हैं जिम की ये 5 गलतियां
आराम को नजरअंदाज करना : हर दिन बिना रुके वर्कआउट करना कई लोगों को सही लगता है. लेकिन शरीर को रिकवरी का समय देना बेहद जरूरी है. लगातार भारी ट्रेनिंग और कम आराम से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका हार्ट ज्यादा स्ट्रेन में है. हफ्ते में कम से कम एक या दो दिन भारी एक्सरसाइज से ब्रेक लें. नींद पूरी करें और शरीर को रिकवर होने का समय दें.
पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी : जिम में पसीने के साथ शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं. इलेक्ट्रोलाइट्स हार्ट की सही कामकाज के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इनकी कमी से हार्ट पर दबाव बढ़ सकता है और चक्कर, कमजोरी या धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. वर्कआउट से पहले, दौरान और बाद में पानी पीते रहें. अगर लंबा सेशन हो तो सीमित मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी ले सकते हैं.
गलत तरीके से एक्सरसाइज करना : गलत पोस्चर या गलत तरीके से वजन उठाना सिर्फ मसल्स ही नहीं, हार्ट के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है. रिसर्च में यह भी सामने आया है कि भारी वजन उठाते समय सांस लेने का तरीका भी ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है. शुरुआत में ट्रेनर की मदद लें. सही फॉर्म और सही ब्रीदिंग पैटर्न सीखें और बिना समझे भारी वजन न उठाएं.
शरीर के चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज करना : यह सबसे खतरनाक गलती है. वर्कआउट के दौरान अगर सीने में दर्द, ज्यादा सांस फूलना, चक्कर आना, दिल की धड़कन अनियमित होना या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो, तो इसे हल्के में न लें. ऐसे संकेत कई बार गंभीर हार्ट प्रॉब्लम की ओर इशारा करते हैं. तुरंत वर्कआउट रोकें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से संपर्क करें. जबरदस्ती एक्सरसाइज जारी न रखें.
About the Author

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-gym-mistakes-heart-health-at-risk-jim-mein-ye-5-galtiyan-na-karen-warna-heart-par-aa-sakta-hai-khatra-10116329.html

















