Last Updated:
दाल, चना, सोया चंक्स, हरी मटर, बादाम, मूंगफली, चिया बीज, अलसी और कद्दू के बीज शाकाहारी प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

दाल वेजिटेरियन लोगों के लिए सुपरफूड से कम नहीं हैं. सिर्फ एक कप पकी हुई दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, फाइबर और फोलेट भी होता है. चाहे वो मूंग दाल हो, मसूर दाल हो या तुअर दाल हो. आप इनका इस्तेमाल सूप, स्टू, सलाद या दाल तड़का और खिचड़ी जैसे भारतीय व्यंजनों में कर सकते हैं.

चना प्लांट बेस्ड प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है, पके हुए एक कप में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन मिलता है. स्वादिष्ट छोले करी से लेकर कुरकुरे भुने हुए चने के स्नैक्स तक, चना हर तरह के भोजन में शामिल किया जा सकता है.

सोया चंक्स और ग्रैन्यूल्स प्रोटीन के भंडार हैं, जिनमें प्रति 100 ग्राम सूखे सोया में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन होता है. वसा रहित सोया आटे से बने ये चंक्स मांस की तरह दिखते हैं. नियमित रूप से सोया को अपने आहार में शामिल करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने और भूख को कम करने में मदद मिलती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

हरी मटर प्रोटीन से भरपूर होती है. एक कप पकी हुई मटर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है. इसमें वसा कम होता है, ये आसानी से पच जाती हैं और पुलाव, करी या सलाद में डालने के लिए बेहतरीन हैं.

बादाम, मूंगफली, चिया बीज, अलसी के बीज और कद्दू के बीज प्रोटीन के छोटे लेकिन शक्तिशाली स्रोत हैं. मुट्ठी भर मेवे या दो बड़े चम्मच बीज 5-8 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ दिल के लिए फायदेमंद वसा भी प्रदान कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-besides-paneer-these-5-protein-rich-foods-pack-with-power-of-mutton-and-eggs-for-vegetarian-ws-el-10005159.html

















