Last Updated:
Fatty Liver Early Symptoms: फैटी लिवर एक साइलेंट डिजीज है, जो बहुत ही धीरे-धीरे जानलेवा बनाती है. इसके कुछ लक्षण पेट से शुरू होते हैं. ऐसे में पेट से संबंधित यदि ये 5 लक्षण लगातार आपको परेशान कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें.

लिवर बॉडी में 500 से अधिक फंक्शन में अहम भूमिका निभाता है. इस ऑर्गन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे डिटॉक्स करने की जरूरत नहीं है. ये सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है. लेकिन खानपान की गलत आदतों के कारण कई बार इस पर फैट जमने लगता है, जो एक अलार्मिंग सिचुएशन है. इसे फैटी लिवर कहते हैं, यदि इसे वक्त रहते कंट्रोल न किया जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकता है.

फैटी लिवर के कुछ शुरुआती लक्षण पेट से शुरू होते हैं. लेकिन अक्सर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, क्योंकि ये पेट की बहुत ही कॉमन परेशानियों के रूप में दिखते हैं. इसमें गैस बनना,पेट फूलना या भूख कम लगने जैसी समस्याएं शामिल हैं.

दाई ओर पसलियों के नीचे दर्द- अगर आपको दाई ओर हल्का दर्द, दबाव या भारीपन महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसा लिवर में बढ़ रही फैट की मात्रा से हो सकता है, जिसके कारण लिवर आकार में बढ़ने लगता है. यह दर्द ज्यादा खाना खाने या लेटने पर और बढ़ सकता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

बिना कोशिश वजन घटाना- अगर आपका वजन अचानक और तेजी से घटने लगे, जबकि आपने कोई डाइट या एक्सरसाइज नहीं की हो, तो सावधान हो जाएं. ऐसा तब होता है जब लिवर पोषक तत्वों को सही से अवशोषित नहीं कर पाता और शरीर कमजोर पड़ने लगता है.

बार-बार मिचली उल्टी जैसा महसूस होना- खासकर तैलीय या चटपटा भोजन करने के बाद अगर उल्टी या मिचली होने लगे, तो यह भी लिवर की गड़बड़ी का संकेत है. अगर यह समस्या कुछ दिनों से ज्यादा बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

पेट या पैरों में सूजन आना- अगर पेट अचानक फूलने लगे या पैर और टखनों में सूजन आ जाए, तो इसे हल्के में न लें. इसे मेडिकल भाषा में ‘एडिमा’ या ‘असाइटिस’ कहा जाता है. यह तब होता है जब लिवर ठीक से ब्लड सर्कुलेशन और फ्लुइड बैलेंस नहीं संभाल पाता.

मल के रंग में बदलाव- मल का रंग भी लिवर की हालत के बारे में बहुत कुछ बताता है. अगर इसका रंग पीला, धूसर, काला या पतला-सा लगने लगे, तो यह पित्त (bile) के असंतुलन का संकेत हो सकता है. यह सीधे तौर पर फैटी लिवर का इशारा देता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-5-stomach-symptoms-related-to-fatty-liver-see-a-doctor-immediately-ws-l-10129542.html







