Home Lifestyle Health 5 Tips to Overcome New Year Party Hangover: न्यू ईयर पार्टी का...

5 Tips to Overcome New Year Party Hangover: न्यू ईयर पार्टी का हैंगओवर दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

0
2


Last Updated:

Effective Remedies for hangover: वर्ष 2025 बस 4 दिनों में समाप्त हो जाएगा. सभी स्वागत करेंगे नए साल 2026 का. न्यू ईयर पार्टी पर हर कोई खूब मस्ती करने के मूड में होता है. क्लब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल आदि जहां देखो वहां पार्टी की धूम रहती है. घर पर भी लोग न्यू ईयर का जश्न देर रात तक मनाते हैं. न्यू ईयर पार्टी पर लोग शराब का भी सेवन करते हैं, लेकिन कुछ लोग इतनी पी लेते हैं कि नशे में टल्ली होकर लड़खड़ाने लगते हैं. घर जाकर बेहोशी की हालत में ऐसे सोते हैं कि सुबह ही नींद खुलती है. लेकिन, जब नींद टूटती है तो बुरी तरह से हैंगओवर से सिर्द दर्द फटा जाता है. उल्टी, मतली से परेशान रहते हैं. ऐसी स्थिति आपके साथ ना हो, इसके लिए आप पहले से ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जान लें. यदि आपको हैंगओवर हो तो आप बहुत अधिक परेशान न हों.

how to get rid of hangover

क्या होता है हैंगओवर- हैंगओवर तब होता है, जब आप बहुत अधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन करते हैं. हैंगओवर एक ऐसा लक्षण है, जो आपके शरीर और दिमाग पर असर करता है और अगले दिन सुबह इसके कुछ लक्षण नजर आते हैं. खाली पेट शराब पीना, स्ट्रॉन्ग ड्रिंक्स पीना, डिहाइड्रेशन से सिरदर्द होना, क्योंकि एल्कोहल एक डिहाइड्रेटिंग एजेंट है. महिलाओं में हैंगओवर होने के चांसेज अधिक होते हैं, क्योंकि उनका बॉडी वेट कम होता है, रेगुलर ड्रिंक करने की आदत कम होती है. पेट दर्द, थकान, मेमोरी जाना (रात का कुछ भी याद न रहना), चक्कर आना, एंजायटी, हार्ट बीट बढ़ना आदि समस्याएं होती हैं हैंगओवर होने पर.

आप सोकर उठते हैं और भारी महसूस होता है, सिरदर्द से परेशान हैं, थकान, चक्कर आए, तो सबसे पहले आप उठते ही जितना हो सके पानी पिएं. इससे शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिस पदार्थ पेशाब के जरिए निकल जाएंगे.

नींबू पानी पीना भी हैंगओवर का एक सस्ता घरेलू इलाज है. एक गिलास में आधा नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं और पी जाएं. इससे शरीर में हुई इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर होगी. हाइड्रेशन बेहतर होगी. मतली, उल्टी, सिरदर्द में आराम मिलेगा.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

आप हैंगओवर उतारने के लिए नारियल पानी भी पी सकते हैं. इससे भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस होता है. अंदर से अच्छा महसूस होता है. शरीर को एनर्जी मिलती है. नारियल पानी में कैल्शियम बहुत होता है, इसकी कमी से थकान महसूस होती है. आप इस हेल्दी ड्रिंक को पीकर थकान और कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं.

आप पार्टी में शराब पीने वाले हैं तो पहले ही अपने फ्रिज में फ्रेश पुदीने की पत्तियां रख लें. पुदीने में मौजूद कुछ गुण हैंगओवर उतारने में कारगर साबित हो सकते हैं. आप पुदीने को पीसकर उसे पानी में मिक्स करें और छान लें. इसे पिएं या फिर पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालें और उबाल लें. इसे भी पीने से फायदा होगा.

how to get rid of hangover

अदरक में भी कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शराब के नशे को तुरंत उतार सकते हैं. इसके लिए आप अदरक को कूचकर उसका रस निकालें और इसे पिएं. आप इसे पानी में मिक्स करके भी पी सकते हैं. अदरक बेचैनी, सिरदर्द, घबराहट को कम कर सकता है. कड़वा लगे तो थोड़ा सा शहद मिक्स करके ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

New Year Party Hangover: न्यू ईयर पार्टी का हैंगओवर दूर करने के 5 आसान नुस्खे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-overcome-new-year-party-hangover-5-effective-home-remedies-must-try-daru-ka-nasha-utarne-ke-gharelu-upay-in-hindi-10003363.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here