आइए जानते हैं 5 ऐसे योगासन और एक्सरसाइज जिनसे आपके बालों की सेहत बेहतर हो सकती है.
इस आसन को डाउनवर्ड फेसिंग डॉग पोज भी कहा जाता है. इसे करते समय आपका सिर नीचे और पैर ऊपर की ओर रहते हैं, जिससे सिर की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है. यह आसन न सिर्फ बालों की जड़ों को पोषण देता है बल्कि शरीर में तनाव और थकान को भी कम करता है. इसे करने के लिए मैट पर दोनों हाथ और पैरों को टिकाकर शरीर को उल्टे “V” आकार में लाएं. इस पोज़ में 1 से 2 मिनट तक रहें.
इसे योग का राजा कहा जाता है क्योंकि यह शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है. शीर्षासन करते समय पूरा शरीर सिर पर संतुलित होता है, जिससे स्कैल्प में रक्त संचार तेजी से बढ़ता है. इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है और हेयर फॉल की समस्या कम होती है. शुरुआती लोगों को यह आसन दीवार के सहारे करना चाहिए और इसे विशेषज्ञ की देखरेख में सीखना सुरक्षित रहता है.
फॉरवर्ड बेंड पोज़ यानी उत्तानासन भी बालों की ग्रोथ के लिए बेहद उपयोगी है. इसे करने से सिर की नसों तक ऑक्सीजन और रक्त का प्रवाह बढ़ता है. इसके अलावा यह तनाव को कम करता है और शरीर को रिलैक्स करता है. तनाव बाल झड़ने का बड़ा कारण है, इसलिए यह आसन अप्रत्यक्ष रूप से बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है.

यह एक्सरसाइज बेहद आसान और असरदार है. इसमें बस आपको अपनी दोनों हाथों की उंगलियों के नाखूनों को आपस में रगड़ना होता है. यह नेल्स के नीचे मौजूद नर्व्स को उत्तेजित करता है, जिससे सिर की स्कैल्प तक सिग्नल पहुंचता है और हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं. नियमित रूप से करने पर यह सफेद बालों को काला करने और नए बाल उगाने में भी मदद करता है.
5. वज्रासन (Vajrasana)
खाने के बाद बैठने के लिए वज्रासन सबसे उत्तम आसन माना जाता है. यह पाचन को दुरुस्त करता है, जिससे शरीर को सही पोषण मिलता है और अप्रत्यक्ष रूप से बालों की सेहत सुधरती है. साथ ही यह तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या पर काबू पाया जा सकता है. अगर आप अपने बालों की ग्रोथ नैचुरल तरीके से चाहते हैं तो इन आसनों और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. साथ ही हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवन भी बालों के लिए जरूरी है. नियमित अभ्यास से न केवल आपके बाल मजबूत होंगे बल्कि शरीर भी ऊर्जावान और स्वस्थ रहेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-exercises-for-hair-growth-how-yoga-can-naturally-boost-your-hair-health-ws-kl-9606343.html

















