Last Updated:
अगर आपके चेहरे पर बार-बार दाने निकल आते हैं और त्वचा में निखार नजर नहीं आ रहा है, तो अब महंगी क्रीमों पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आयुर्वेद में पीपल की पत्तियों को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. दाग-धब्बों और एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोग पीपल की पत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल कर अपनी स्किन को साफ, हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं.

बदलते खान-पान के कारण लोगों को अक्सर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से कई बीमारियों से राहत मिल सकती है. आयुर्वेद में पीपल के पेड़ को खास महत्व दिया गया है. पीपल के पेड़ की छाल, पत्ते और जड़ें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में भी पूजा जाता है. माना जाता है कि शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से कठिनाइयों से छुटकारा मिल जाता है. पीपल का पेड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

आयुर्वेद आचार्य देवेंद्र कुमार ने Bharat.one से बातचीत करते हुए बताया कि पीपल के पत्तों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. पीपल के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं. इनमें पाए जाने वाले टैनिन और फाइटोकेमिकल्स हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. आज भी कई लोग सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों को उबालकर उसका सेवन करते हैं.

अगर आप डायबिटीज की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो ऐसे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पीपल के पत्तों में मौजूद प्राकृतिक गुण हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं. इसी वजह से पीपल के पत्ते डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं. पीपल की पत्तियों को सुखाकर उनका चूर्ण बनाकर सुबह खाली पेट लिया जा सकता है. इसके अलावा दो-तीन कोमल पत्तियों को धोकर उनका रस निकालकर भी खाली पेट सेवन किया जा सकता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

बदलते खान-पान के कारण लोग अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं. पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक ऐसे पौधे के पत्ते के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है. इसके लिए सुबह-सुबह दो-तीन ताजी और कोमल पीपल की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर चबाना चाहिए, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है. वहीं, पीपल की पत्तियों को उबालकर छानकर पीने से भी कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

अगर आपके चेहरे पर अक्सर मुहासे हो जाते हैं और त्वचा में निखार नहीं आ रहा है, तो अब आपको महंगी क्रीमों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. त्वचा को निखारने के लिए आप पीपल की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप दाग-धब्बों और एलर्जी से परेशान रहते हैं, तो पीपल की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर पीस लें और उनका पेस्ट बनाकर मुहासों और दाग-धब्बों पर लगाएं. पीपल की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. पत्तियों के इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. ऐसा करने से मुहासों की समस्या से राहत मिल सकती है और त्वचा मुलायम बनी रहती है.

अक्सर लोग तनाव और चिंता के कारण परेशान रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें नींद नहीं आती। नींद पूरी न होने पर सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे में पीपल के पेड़ का उपयोग तनाव और मानसिक अशांति को दूर करने के लिए वर्षों से किया जा रहा है. पीपल के पेड़ के नीचे करीब 30 मिनट तक ध्यान करने से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव व चिंता से राहत मिल सकती है. अगर आप भी तनाव और नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो पीपल की कोमल पत्तियों को चबा सकते हैं. वहीं, पीपल के पत्तों का रस निकालकर उसमें मिश्री मिलाकर सेवन करने से शारीरिक थकान और कमजोरी भी दूर होती है.

अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई अन्य रोग है, तो चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें. पीपल का पेड़ दांतों के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है. मुंह की दुर्गंध से लेकर दांतों की चमक तक, पीपल के पत्तों से तैयार होने वाला तेल कारगर साबित होता है. इसमें स्टेरॉयड, फ्लेवोनोइड्स और एल्कलॉइड्स जैसे बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए एक वरदान माने जाते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-peepal-ke-patte-muhase-dag-dhabbe-skin-glow-acne-remedy-know-benefits-local18-10121865.html







