Home Lifestyle Health Afternoon Nap Benefits and Risks for Health | दोपहर में नींद लेना...

Afternoon Nap Benefits and Risks for Health | दोपहर में नींद लेना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक

0
2


Last Updated:

Afternoon Nap Good or Bad: दोपहर में 20-30 मिनट की छोटी नींद लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. इससे दिमाग तरोताजा हो जाता है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. हालांकि दोपहर में एक घंटे से ज्यादा सोना हानिकारक भी हो सकता है.

दोपहर में सोना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जरूर जानें सेहत की बातदोपहर की नींद लेना सेहत के लिए फायदेमंद है.

Health Benefits of Afternoon Sleep: कई लोगों की आदत होती है कि वे काम से जल्दी फ्री होकर दोपहर में कुछ देर सो जाते हैं. लंच के बाद थोड़ा आराम करना अधिकतर लोगों को पसंद होता है. इससे शरीर रीचार्ज हो जाता है और थकान से राहत मिलती है. जो लोग सुबह 4 बजे उठ जाते हैं, वे भी दोपहर में सोने की कोशिश करते हैं, ताकि नींद पूरी हो सके. कई बार कहा जाता है कि दोपहर में थोड़ी देर नींद लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है. जबकि कुछ लोग इसे नुकसानदायक भी मानते हैं. अब सवाल है कि क्या सच में दोपहर में सोना सेहत के लिए फायदेमंद है या इससे नुकसान भी हो सकता है.

नेशनल स्लीप फाउंडेशन और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च के अनुसार दोपहर में 20 से 30 मिनट की पावर नैप लेने से आपका दिमाग तरोताजा हो जाता है और तनाव कम होता है. इससे आपका फोकस भी बेहतर हो जाता है और हार्ट हेल्थ को फायदा मिलता है. इतना ही नहीं, दोपहर में पावर नैप लेने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. दोपहर में थोड़ी नींद लेने से लोगों के कामकाज की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ जाती है. हालांकि अगर आप दोपहर में एक घंटे से ज्यादा सोते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

दोपहर में कई घंटे की नींद से रात की नींद प्रभावित होती है. एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि लंबे समय तक दोपहर में सोने वाले लोगों में डायबिटीज, हार्ट डिजीज और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए दोपहर की नींद 20 से 30 मिनट तक ही सीमित रखना बेहतर रहता है. एक रिसर्च के अनुसार जो लोग नियमित रूप से दोपहर में 30 मिनट से अधिक सोते हैं, उनमें हार्ट डिजीज का खतरा अधिक होता है. दोपहर की लंबी नींद शरीर में सूजन बढ़ा सकती है, जो हार्ट के लिए हानिकारक है. हालांकि दोपहर की हल्की नींद से हार्ट को आराम मिलता है और ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है.

स्लीप एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोपहर की नींद दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच लेना सबसे अच्छा होता है. यह समय हमारे शरीर के प्राकृतिक स्लीप-वेव के साथ मेल खाता है और दिमाग को तरोताजा करता है. इससे रात की नींद पर भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है. दोपहर में सोते समय शांत और आरामदायक जगह चुनना जरूरी है, ताकि आप जल्दी और गहरी नींद ले सकें. इसके अलावा दोपहर की नींद के बाद तुरंत भारी भोजन न करें और ज्यादा कैफीन या तंबाकू से दूर रहें. अगर आपको नींद की समस्या या डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह लें.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दोपहर में सोना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जरूर जानें सेहत की बात


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-is-afternoon-napping-good-or-bad-for-your-health-science-explains-dopahar-me-sona-chahiye-ya-nahi-ws-e-9682944.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here