Last Updated:
AIIMS Delhi CT Scan, MRI Charges: दिल्ली एम्स एक सरकारी अस्पताल है और यहां जांच कराने के लिए बहुत कम खर्च आता है. एम्स की रेट लिस्ट के अनुसार CT Scan और MRI की अलग-अलग तरह की स्कैनिंग के लिए लोगों को 200 रुपये से लेकर 3000 रुपये देने होते हैं. जबकि इस तरह की जांच के लिए प्राइवेट अस्पतालों में आमतौर पर 5000 से लेकर 15000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. प्राइवेट अस्पतालों में ट्रीटमेंट का खर्च भी एम्स के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है.
CT Scan and MRI Tests at AIIMS Delhi: दिल्ली एम्स को दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में शुमार किया जाता है. देश के कोने-कोने से हजारों लोग इलाज कराने के लिए एम्स पहुंचते हैं. यहां इलाज कराना बेहद सस्ता है और यहां के डॉक्टर्स का कोई मुकाबला नहीं है. एम्स में तमाम दुर्लभ बीमारियों का भी इलाज किया जाता है, जो अन्य जगहों पर संभव नहीं होता है. जब भी ट्रीटमेंट या जांच कराने की बात आती है, तब लोगों की जुबां पर दिल्ली एम्स का नाम सबसे पहले आता है. यह देश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है और इसकी वजह से यहां बेस्ट ट्रीटमेंट के लिए भी लोगों को ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं. प्राइवेट अस्पतालों में जहां इलाज के लिए लाखों का खर्च आता है, वहीं एम्स में इलाज कुछ हजार रुपये में हो जाता है.
आजकल कई बीमारियों का पता लगाने के लिए डॉक्टर्स मरीजों को CT Scan या MRI कराने की सलाह देते हैं. इन दोनों स्कैन के जरिए शरीर के अंदर छिपी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. सीटी स्कैन और एमआरआई कराने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में काफी खर्च आता है और इस वजह से लोग एम्स का रुख करना पसंद करते हैं. जब बात देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दिल्ली एम्स की हो, तो लोग जानना चाहते हैं कि यहां जांच कराने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ते हैं और यह प्राइवेट अस्पतालों से कितनी सस्ती हैं. अच्छी बात यह है कि एम्स में CT और MRI की जांच बेहद किफायती दरों पर की जाती है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलती है. एम्स की बेवसाइट पर सभी जांच और ट्रीटमेंट की रेट लिस्ट भी उपलब्ध है.
AIIMS Delhi में CT Scan का कितना है खर्च?
दिल्ली एम्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यहां CT Scan और CT Guided इंटरवेंशन के लिए लोगों को 200 रुपये फीस जमा करनी पड़ती है. सीटी स्कैन Head, PNS और Neck CT Scan का चार्ज 750 रुपये है. CT Angiography के लिए लोगों को 1000 रुपये जमा करने पड़ते हैं. ये सभी कीमतें OPD और जनरल वार्ड के मरीजों के लिए हैं. अगर आप एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं, तो आपको थोड़े ज्यादा पैसे जमा करने होते हैं. प्राइवेट वार्ड के पेशेंट्स को CT Scan और CT Guided इंटरवेंशन के लिए 750 रुपये, सीटी स्कैन Head, PNS और Neck CT Scan के लिए 1000 रुपये और CT Angiography के लिए 1100 रुपये जमा करने पड़ते हैं. प्राइवेट अस्पतालों के मुकाबले ये कीमतें काफी कम हैं.
एम्स दिल्ली में MRI स्कैन की फीस
एम्स दिल्ली में MRI स्कैन की फीस 3000 रुपये रखी गई है. अगर किसी मरीज को अतिरिक्त MRI स्टडी की जरूरत होती है, तो इसके लिए 1500 रुपये अतिरिक्त देने होते हैं. बच्चों के लिए MRI कॉन्ट्रास्ट चार्ज 1000 रुपये है, जबकि वयस्कों के लिए यह 2000 रुपये लिए जाते हैं. अगर हाई कॉन्ट्रास्ट MRI की आवश्यकता होती है, तो उसका शुल्क 3000 रुपये होता है. कुछ मामलों में डॉक्टर अतिरिक्त MRI फिल्म की सलाह देते हैं. ऐसी स्थिति में मरीज को 500 रुपये अलग से देने होते हैं. यह शुल्क केवल तभी लिया जाता है, जब अतिरिक्त फिल्म की आवश्यकता हो. इस तरह एम्स में MRI से जुड़ी हर जांच का चार्ज पहले से तय और पारदर्शी होता है, जिससे मरीजों को किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं रहती है.
प्राइवेट अस्पतालों में CT Scan और MRI की कीमत
हर प्राइवेट अस्पताल में जांच और ट्रीटमेंट की कीमत अलग-अलग होती है. CT Scan की बात करें तो प्राइवेट अस्पतालों में इसका खर्च 2500 रुपये से लेकर 6000 के बीच होता है. CT Angiography जैसी एडवांस जांचों के लिए 8000 से 15000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. इसके अलावा फिल्म, रिपोर्ट एक्सप्रेस डिलीवरी और डॉक्टर कंसल्टेशन के नाम पर अलग शुल्क भी जोड़ा जाता है. बड़े शहरों में अच्छे प्राइवेट अस्पताल या डायग्नोस्टिक सेंटर में MRI स्कैन की कीमत 5000 से 12000 रुपये तक हो सकती है. अगर कॉन्ट्रास्ट MRI या हाई-रेजोल्यूशन स्टडी कराई जाती है, तो यह खर्च 15 से 20 हजार रुपये तक भी पहुंच सकता है. वहीं बच्चों के MRI में एनेस्थीसिया या अतिरिक्त मॉनिटरिंग की जरूरत होने पर चार्ज और बढ़ जाता है.
About the Author

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-much-does-mri-and-ct-scan-cost-at-aiims-delhi-check-price-list-aiims-me-ilaj-ka-kharcha-10111353.html

















