Last Updated:
एंटीबायोटिक्स का गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है.ये दवाएं हर बीमारी के लिए नहीं बनी होतीं, बल्कि सिर्फ बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज के लिए दी जाती हैं.
आजकल जरा सी तबीयत खराब होते ही दवा लेना आम बात हो गई है. हल्की खांसी, सर्दी-जुकाम या मामूली बुखार में भी लोग डॉक्टर से सलाह लिए बिना सीधे मेडिकल स्टोर जाकर एंटीबायोटिक्स खरीद लेते हैं.उन्हें लगता है कि इससे बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है.
किडनी रोग विशेषज्ञों के अनुसार, एंटीबायोटिक्स का गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है.ये दवाएं हर बीमारी के लिए नहीं बनी होतीं, बल्कि सिर्फ बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज के लिए दी जाती हैं.जानकारी की कमी और जल्द ठीक होने की चाह में लोग खुद से दवा लेना शुरू कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है.
एंटीबायोटिक्स क्यों खतरनाक हैं?
विशेषज्ञ बताते हैं कि सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर जैसे मामलों में एंटीबायोटिक्स की कोई जरूरत नहीं होती. वायरल इंफेक्शन में शरीर खुद ही 3 से 5 दिन में वायरस से लड़कर ठीक हो जाता है.ऐसे में एंटीबायोटिक्स लेना बेकार ही नहीं, बल्कि नुकसानदेह भी हो सकता है.
किडनी पर पड़ता है सीधा असर
बिना जरूरत एंटीबायोटिक्स लेने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.लंबे समय तक ऐसा करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है और गंभीर किडनी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
दवा बेअसर होने का खतरा
बार-बार और गलत तरीके से एंटीबायोटिक्स लेने से शरीर के बैक्टीरिया इनके खिलाफ मजबूत हो जाते हैं.इसे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कहा जाता है.इसका मतलब है कि जब सच में दवा की जरूरत होगी, तब वह असर नहीं करेगी।
अन्य साइड इफेक्ट्स
एंटीबायोटिक्स के गलत इस्तेमाल से सिर्फ किडनी ही नहीं, बल्कि एलर्जी, दस्त, पेट दर्द और शरीर के अच्छे बैक्टीरिया खत्म होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.इससे इम्यूनिटी कमजोर पड़ती है।
क्या करें, क्या न करें?
डॉक्टरों की सलाह है कि एंटीबायोटिक्स सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लें.वायरल इंफेक्शन के दौरान गरारे करना, भाप लेना, ज्यादा पानी पीना और पूरा आराम करना ज्यादा सुरक्षित और असरदार उपाय हैं.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-taking-unnecessary-antibiotics-is-dangerous-for-the-kidneys-doctor-warns-ws-el-10008888.html

















