Home Lifestyle Health Avoid These 5 Spices on an Empty Stomach

Avoid These 5 Spices on an Empty Stomach

0
2



Avoid Taking these 5 Spices on Empty Stomach: अक्सर हम अपने किचन में स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले ऐसे हैं, जिन्हें खाली पेट सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. इसे लेकर बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश पाठक ( पतंजलि आयुर्वेद और शुद्धि आयुर्वेद में 16 से अधिक वर्षों का अनुभव) ने Bharat.one से खास बातचीत की और खाली पेट मसालों से होने वाली समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की.

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश ने बताया कि कोरोना काल के बाद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है. लेकिन कुछ लोग तुरंत  स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए खाली पेट दालचीनी, मेथी, अजवाइन, काली मिर्च, लॉन्ग और मसाले का उपयोग करते हैं. इससे नुकसानदायक परिणाम हो सकते हैं और इससे पेट संबंधित गंभीर बीमारी भी हो सकती है.

दालचीनी 
दालचीनी का आमतौर पर चाय के लिए उपयोग किया जाता है. ऐसे में सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में दालचीनी वाली चाय पीने से पेट का संतुलन बिगड़ सकता है और पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न कर सकती है. इसके अलावा मुंह पर छाले हो सकते हैं.

मेथी
मेथी का बीज आमतौर पर डायबिटीज के नियंत्रण के लिए जाना जाता है, लेकिन मेथी खाली पेट खाने से गैस्ट्रिक इरिटेशन और पेट दर्द की समस्या हो सकती है. इसके अलावा अस्थमा से पीड़ित लोगों को सांस संबंधी समस्या भी हो सकती है और कई बार अल्सर जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है.

अजवाइन
अजवाइन पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन खाली पेट अजवाइन सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसकी तासीर बहुत ही गर्म होती है और लगातार खाली पेटी से लेने से पेट में जलन कि समस्या हो सकती है

काली मिर्च
काली मिर्च, गरम मसाला शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है लेकिन खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इसके नकारात्मक गुण पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं और खाली पेट काली मिर्च का अधिक उपयोग एलर्जी की समस्या बढ़ा सकता है

लौंग
 लौंग का सेवन आमतौर पर सर्दी-खांसी में किया जाता है, लेकिन खाली पेट इसे चबाने से पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है और इसमें मौजूद विशेष तत्व सेंसिटिव पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में खाली पेट मसाले के सेवन से बचना चाहिए और बेहद जरूरी होने पर आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लनी चाहिए

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-avoid-these-5-spices-on-empty-stomach-local18-8902817.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here