Last Updated:
Bokaro News: पहाड़ों से लाया गया आयुर्वेदिक प्याज बोकारो के फुसरो में आकर्षण का केंद्र बन गया है. जड़ी-बूटी विक्रेता गणेश सिंह इसे आयुर्वेदिक तेल में बदलकर बेचते हैं, जो कई दर्द में एक हफ्ते में राहत देने में मदद करता है.
पहाड़ी प्याज की तस्वीर
बोकारो. बोकारो के फुसरो में इन दिनों बड़े आकार के प्याज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं .ये प्याज कोडरमा जिले के झुमरी तलैया से आए जड़ी-बूटी विक्रेता गणेश सिंह द्वारा विशेष रूप से उत्तराखंड की पहाड़ियों से लेकर आए हैं और इससे आयुर्वेदिक तेल में बनाकर लोगों में बिक्री कर रहे हैं .यह प्याज साधारण कि तुलना में 10 गुना अधिक बड़ा है और प्रत्येक प्याज का वजन 5 से 10 किलो है
जड़ी बूटी विक्रेता गणेश सिंह ने Bharat.one को बताया कि यह आयुर्वेदिक प्याज उत्तराखंड की पहाड़ियों में पाया जाता, जहां वह उत्तराखंड के स्थानीय लोगों कि मदद से लाते हैं और फिर इस प्याज को प्रोसेस कर तेल निकाला जाता है, और आयुर्वेदिक जड़ी बूटी मिलाई जाती है, जो एक रहस्यमई प्रक्रिया है .उसके बाद इस तेल को बोतल में भरकर रखा जाता है और ग्राहक को बेच दिया जाता है . उनके यहां 200 ग्राम पहाड़ी प्याज के तेल की कीमत 220 रुपये और 100 एमएल तेल की कीमत 120 रुपये तय किया गया है.
गणेश के अनुसार, यह तेल कई शारीरिक समस्याओं के लिए बेहद प्रभावी है और इससे गटिया, नसों का दर्द, जोड़ों के दर्द, चोट के दर्द और साइटिका जैसी समस्याओं से एक हफ्ते में राहत दिलाने में मदद करता है .
गणेश सिंह ने आगे बताया कि यह उनका पुश्तैनी व्यवसाय है और उनके पिता भी पहले जड़ी बूटी का ही काम करते थे और और अब वह इस काम को कर रहे हैं.उनके गाड़ी पर रोजाना 30 से 50 पहाड़ी प्याज तेल कि बिक्री हो जाती है और वह बोकारो में फरवरी महीने के बसंत पंचमी तक बिक्री करेंगे उसके बाद वापस कोडरमा के झुमरी तलैया लौट जाएंगे .
Bokaro,Jharkhand
January 17, 2025, 07:10 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ayurvedic-10-kg-pahadi-onion-brought-from-uttarakhand-panacea-for-all-diseases-relief-from-arthritis-and-joint-pain-in-week-mountain-pyaaj-oil-benefits-local18-8965529.html







