Tuesday, March 10, 2026
24 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Ayurvedic Food Combinations to Avoid With Milk and Curd | दूध और दही के साथ क्या न खाएं | आयुर्वेद में विरुद्धाहार को लेकर क्या बताया गया है


Last Updated:

Wrong Food Combinations: आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन यानी विरुद्धाहार पाचन तंत्र को कमजोर कर देता है. इससे सुस्ती, गैस, पेट दर्द और भारीपन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. दूध को खट्टे फलों, नमकीन, मछली, मसालेदार चीजों और प्याज-लहसुन जैसे फूड्स के साथ नहीं लेना चाहिए. दूसरी तरफ दही के साथ तली हुई चीजें, अचार, बीन्स, चावल और मछली का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है और कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

दूध और दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पेट में मच जाएगा बवंडर !दूध के साथ मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए.

Worst Milk and Curd Combinations: अधिकतर लोगों के लिए स्वाद सबसे जरूरी होता है और वे एक साथ कई चीजें खा लेते हैं. आयुर्वेद के अनुसार खाने का सही कॉम्बिनेशन बहुत जरूरी होता है. अगर कुछ चीजों को एक साथ खा लिया जाए, तो शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है और तबीयत बिगड़ सकती है. कई बार हमें पता नहीं चलता कि हम खाने में जो कुछ खा रहे हैं, वो विरुद्धाहार यानी गलत फूड कॉम्बिनेशन हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार ये सभी विरुद्धाहार शरीर की पाचन अग्नि को कमजोर कर देते हैं और शरीर में सुस्ती लाने का काम करते हैं. दूध और दही के साथ कुछ चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए.

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक विरुद्धाहार यानी गलत फूड कॉम्बिनेशंस से पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अगर लंबे समय तक ऐसा किया जाएगा, तो शरीर में गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है. आयुर्वेद में कहा गया है कि विरुद्धाहार से शरीर में वात, पित्त और कफ का असंतुलन होता है. दूध हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. दूध का सेवन खट्टे फलों के साथ नहीं करना चाहिए. खट्टे फलों में एसिड होता है और दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं. ये दोनों मिलकर पेट दर्द या गैस की परेशानी पैदा कर सकते हैं. दूध को मछली, पुदीना, नमक वाली चीजें, मसालेदार, तली-भुनी चीजें, लहसुन, प्याज और कटहल के साथ नहीं लेना चाहिए. इससे सेहत को नुकसान हो सकता है.

कुछ लोगों को रात में डिनर के साथ दूध पीने की आदत होती है. आयुर्वेद के अनुसार यह आदत गलत है. दूध को हमेशा सोने से एक घंटा पहले लेना चाहिए और डिनर 2-3 घंटे पहले कर लेना चाहिए. अगर दही की बात करें, तो दही के साथ तले हुए पदार्थों का सेवन न करें. ऐसा करने से शरीर में सुस्ती और पेट में भारीपन बना रहता है. दही के साथ मछली का सेवन पेट की पाचन शक्ति को कमजोर करता है. दही के साथ चावल का सेवन शरीर को भारी महसूस कराता है. दही के साथ बीन्स पेट में गैस की समस्या पैदा करती है, दही के साथ खट्टा अचार पाचन अग्नि को कम करता है. दही को गर्म करना भी नुकसानदेह होता है.

अगर ठंडे और गर्म डाइट की बात करें, तो कोल्ड ड्रिंक के साथ पराठा खाना जहर समान माना जाता है. यह फूड कॉम्बिनेशन पेट में टॉक्सिसिटी बढ़ाता है. खाने के साथ आइस्क्रीम का सेवन भी खाने का पाचन कमजोर करता है. जंक फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक के सेवन से नींद आने लगती है. लंच के बाद ठंडा और मीठा खाने से शरीर में सुस्ती बढ़ती है और नींद आने लगती है. ये खतरनाक कॉम्बिनेशन शरीर की पाचन शक्ति को कमजोर कर कब्ज बनाते हैं. जितना हो सके हल्का और गुनगुना आहार लें. दही और दूध लेते समय सावधानी बरतें कि उनके साथ खट्टे और मसालेदार पदार्थ न हों.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

दूध और दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पेट में मच जाएगा बवंडर !


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-never-eat-these-foods-with-milk-and-curd-worst-foods-combinations-for-health-as-per-ayurveda-ws-n-9917855.html

Hot this week

घर पर बनाएं लहसुन का अचार: आसान रेसिपी और लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका

होमफोटोलाइफ़फूडलहसुन का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी,...

दिल्लीवासियों की आंखों की सेहत पर एम्स की चौंकाने वाली स्टडी.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के आरपी...

Topics

घर पर बनाएं लहसुन का अचार: आसान रेसिपी और लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका

होमफोटोलाइफ़फूडलहसुन का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी,...

दिल्लीवासियों की आंखों की सेहत पर एम्स की चौंकाने वाली स्टडी.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के आरपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img