Home Lifestyle Health Ayurvedic remedies for digestion| पाचन तंत्र की गड़बड़ी से राहत के लिए...

Ayurvedic remedies for digestion| पाचन तंत्र की गड़बड़ी से राहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय

0
0


Last Updated:

Ayurvedic Remedies For Digestion: अनियमित दिनचर्या और गड़बड़ खान-पान कई शारीरिक-मानसिक समस्याओं की वजह बनते हैं. आज के समय में खट्टी डकारें एक आम समस्या बन गई हैं. खट्टी डकार सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि पेट में अतिरिक्त अम्लता और पाचन तंत्र की गड़बड़ी का अलार्म है. आयुर्वेद के पास इस समस्या का आसान उपाय है.

पाचन तंत्र की गड़बड़ी के संकेत है खट्टी डकार, आयुर्वेदिक उपायों से पाएं राहत

जब पेट का हाइड्रोक्लोरिक एसिड ज्यादा बनता है या भोजन देर से पचता है, तो एसिड ऊपर की ओर आता है और खट्टी डकारें होती हैं. खट्टी डकार होने के कारणों पर नजर डालें तो भारी-तला भोजन, देर रात खाना, जल्दी-जल्दी खाना, ज्यादा मसालेदार या खट्टी चीजें, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, तनाव, अनियमित नींद और भोजन के बाद तुरंत लेटना शामिल हैं.

इनसे पेट का पीएच असंतुलित हो जाता है और गैस बढ़ती है.इसके साथ ही आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर इस समस्या से आसानी से निजात पाई जा सकती है. आयुर्वेद ने खट्टी डकार से राहत के लिए आसान उपाय बताए हैं.

आयुर्वेदिक उपाय
– भोजन के बाद सौंफ चबाना या मीठी सौंफ और मिश्री के चूर्ण का सेवन करें. सौंफ में एनेथोल होता है, जो गैस और एसिड कम करता है.
– गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद है.
– सुबह खाली पेट नारियल पानी पिएं, जो नेचुरल रूप से एसिड को कंट्रोल करता है और खट्टी डकार की समस्या दूर रहती है.
– पका केला खाएं क्योंकि इसमें पेक्टिन अम्ल को सोखता है.
– अजवाइन, काला नमक और सूखा नींबू छिलका चूर्ण भोजन के बाद लें.
– सूखा अदरक (सोंठ) शहद के साथ या धनिया बीज का पानी पीएं

ये उपाय भी कारगर
खट्टी डकार से राहत पाने के लिए भोजन के बाद 10 से 15 मिनट वज्रासन का अभ्यास करें. यह पाचन बढ़ाता है और एसिड को ऊपर आने से रोकता है.

इस बात का ध्यान रखें
डायट में सुबह गुनगुना पानी-शहद और हल्का भोजन लें, गैस वाली चीजें कम करें, रात का खाना जल्दी खाएं, और हर भोजन के बाद थोड़ा चलें. ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

पाचन तंत्र की गड़बड़ी के संकेत है खट्टी डकार, आयुर्वेदिक उपायों से पाएं राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-sour-belching-is-a-sign-of-digestive-system-problems-get-relief-with-ayurvedic-remedies-ws-el-9983609.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here