Home Lifestyle Health Ayush-Zepto Mou| Ayush Products by Zepto| Ayush Products home Delhivery| आयुषएक्सील और...

Ayush-Zepto Mou| Ayush Products by Zepto| Ayush Products home Delhivery| आयुषएक्सील और जेप्टो साझेदारी से आयुष दवाओं की ऑनलाइन डिलिवरी अब आसान.

0
0


Zepto will Deliver Ayush Products: अब वह दिन दूर नहीं है जब आप घर बैठे आयुर्वेदिक दवाएं मंगाने के लिए फोन उठाएंगे, जेप्टो ऐप खोलेंगे, ऑर्डर करेंगे और महज कुछ मिनटों में आपके सामने डिलिवरी बॉय दवाएं लेकर हाजिर हो जाएगा. आज आयुष मंत्रालय ने आयुष प्रोडक्टों की होम डिलिवरी के लिए बड़ा कदम उठाया है.
आयुष निर्यात प्रोत्साहन परिषद (आयुषएक्सील) और जेप्टो लिमिटेड के बीच देशभर में आयुष औषधियों और अन्य स्वास्थ्य रक्षा उत्पादों की एक ऑनलाइन पहुंच को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए एक समझौता हुआ है.

पारंपरिक स्वास्थ्य उत्पादों में गुणवत्ता अनुपालन और उपभोक्ता विश्वास के साथ डिजिटल पहुंच को बनाने को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि नए-नए भारतीय स्टार्टअप्स विश्वसनीय स्वास्थ्य उत्पादों को देश के अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने जोर दिया कि जेप्टो जैसे विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी यह दिखाती है कि कैसे प्रौद्योगिकी को जिम्मेदारीपूर्वक बड़े पैमाने पर उपयोग करके भारत की समृद्ध आयुष विरासत को देशव्यापी आधुनिक, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है.

जाधव ने आगे कहा कि यह सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी पहल उपभोक्ताओं को विकल्प प्रदान करती हैं, जबकि आयुष निर्माताओं के लिए बिना गुणवत्ता, सुरक्षा या नियामक मानकों पर समझौता किए नए बाजार अवसर खोलती हैं.

इस समझौता पत्र पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की मौजूदगी में आयुषएक्सील के अध्यक्ष अनुराग शर्मा और जेप्टो के सह-संस्थापक व सीईओ कैवल्य वोहरा ने हस्ताक्षर किए. इस दौरान अनुराग शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी आयुष निर्माताओं, विशेष रूप से एमएसएमई को डिजिटल उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए एक सुव्यवस्थित मार्ग बनाती है. उन्होंने कहा कि आयुषएक्सील निर्धारित गुणवत्ता और नियामक मानकों को पूरा करने वाले योग्य निर्माताओं की पहचान करके इसे और भी आसान बनाएगा. जिससे क्वालिटी से समझौता किए बिना व्यापक बाजार तक पहुंच संभव हो सकेगी.

वहीं जेप्टो के को फाउंडर कैवल्य वोहरा ने कहा कि इस सहयोग के अंतर्गत जेप्टो एक समर्पित आयुष स्टोरफ्रंटको होस्ट करेगा, जो लोगों को सत्यापित आयुष उत्पादों को अधिक स्पष्टता और विश्वास के साथ ढूंढने और मंकाने में मदद करेगा. उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पारदर्शी सोर्सिंग, अनुपालन और एक सहज डिजिटल अनुभव पर ध्यान केंद्रित करेगा. ये सभी उत्पाद आयुष क्वालिटी मार्क वाले होंगे जो इनकी क्वालिटी को सुनिश्चित करेगा.

समझौता पत्र में क्या क्या है?
. जेप्टो पर आयुष स्टोरफ्रंट का निर्माण होगा जो उपभोक्ताओं को सत्यापित आयुष औषधियों और स्वास्थ्य रक्षा उत्पादों तक आसानी से पहुंच प्रदान करेगा.

. आयुष क्वालिटी मार्क (AQM) के अनुपालन का प्रचार, जो प्रमाणित मानकों, गुणवत्ता और प्रामाणिकता का पालन सुनिश्चित करेगा.

. आयुषएक्सील द्वारा योग्य आयुष निर्माताओं विशेष रूप से एमएसएमई की पहचान और सिफारिश डिजिटल ऑनबोर्डिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए की जाएगी.

. प्रामाणिक जानकारी और आयुष उत्पादों के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त उपभोक्ता जागरूकता की पहल.

. आयुष प्रणालियों पर विश्वसनीय शैक्षिक सामग्री के विकास और होस्टिंग पर सहयोग, जिसे आयुषएक्सील द्वारा मान्य किया जाएगा और जेप्टो प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा.

. यह पहल आयुष उद्यमियों को भारत के तेजी से विस्तारित डिजिटल बाजार का लाभ उठाने के लिए सशक्त बनाएगी और विश्वसनीय और गुणवत्ता-आश्वृत उत्पादों तक देशव्यापी उपभोक्ता पहुंच को सुनिश्चित करेगी.

क्या है आयुषएक्सील?
आयुष निर्यात प्रोत्साहन परिषद (Ayush Export Promotion Council), जिसे संक्षेप में आयुषएक्सील (AYUSHEXCIL) कहा जाता है, एक नवगठित निर्यात प्रोत्साहन परिषद है, जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है और जिसे वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थन प्राप्त है. इसका औपचारिक शुभारंभ 20 अप्रैल, 2022 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

आयुषएक्सील का उद्देश्य आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध, सोवा‑रिग्पा और यूनानी प्रणालियों के उत्पादों के निर्यात की देख‑रेख करना और इन क्षेत्रों से संबंधित व्यापार से जुड़े मुद्दों को संबोधित करना है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/nation/ayush-products-ayurvedic-medicines-home-delivery-by-zepto-to-be-started-soon-as-ayushexcil-signs-mou-with-zepto-under-ayush-ws-kl-10117184.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here