Benefits of applying onion juice to hair: आज 100 प्रतिशत लोगों में से लगभग 70 फीसदी लोग अपने टूटते-झड़ते बालों से परेशान होंगे. हेयरफॉल आज एक ऐसी समस्या हो गई है, जिससे कोई भी अछूता नहीं है. एक्सपर्ट कहते हैं कि एक दिन में यदि 50 से 100 बाल टूटते हैं तो ये नॉर्मल बात है, लेकिन इससे भी अधिक टूटने लगे और लगातार टूट रहा हो, तो फिर ये चिंता की बात हो सकती है. यदि आप भी असमय होते सफेद बालों, डैंड्रफ, हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और कई तरह के एंटी-डैंड्रफ शैंपू, हेयर फॉल रोकने वाले घरेलू उपचार आजमाकर थक चुके हैं तो परेशान न हों. आप कुछ दिनों के लिए रेगुलर प्याज का रस अप्लाई करके देखिए. प्याज का रस बालों में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है. प्याज का रस बालों में लगाने से क्या फायदे हो सकते हैं, जानिए यहां…
बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे
-आयुर्वेद में प्याज के रस को बालों को पोषण देने वाला बताया गया है. कुछ शोधों में भी इसमें मौजूद पोषक तत्वों को बालों के विकास में प्रभावशाली पाया गया है.
-प्याज में सल्फर होता है, जिसे केराटिन बिल्डिंग ब्लॉक माना जाता है. केराटिन एक प्रोटीन है, जिससे बाल बने होते हैं. शरीर में सल्फर की कमी होने से बाल जड़ से कमजोर होकर टूटने लगते हैं. प्याज का रस लगाने से यह सल्फर सीधे स्कैल्प तक पहुंचता है, जिससे बालों को प्राकृतिक मजबूती मिलती है.
-प्याज में मैंगनीज, फ्लेवोनॉयड्स, विटामिन सी, बी6, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं. इससे नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया तेज होती है.
-प्याज की तासीर गर्म होती है. यह स्कैल्प में जमी गंदगी, अतिरिक्त तेल और बंद हुए रोमछिद्रों को साफ करने में मदद करता है. वहीं, वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि प्याज के रस में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन और स्कैल्प इंफ्लेमेशन जैसी समस्याओं को कम करते हैं. इससे सिर की त्वचा हेल्दी रहती है.
-प्याज के रस को सीधे स्कैल्प पर लगाना चाहिए. इससे जड़ों को पोषण मिलेगा. बालों के टूटने की समस्या कम होगी. सल्फर बालों की जड़ों को मजबूती देता है, जिससे हेयर फॉल कम होता है. बाल दोबारा से निकलने शुरू हो सकते हैं.
-प्याज के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैटालेज एंजाइम को भी सक्रिय करते हैं, जो सफेद बालों का कारण बनने वाले हानिकारक तत्वों को कम करता है. ये बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है.
-प्याज के रस में मौजूद मिनरल्स और विटामिन बालों को दोबारा से हाइड्रेट करते हैं. दोमुंहे बालों की समस्या को कम करते हैं. स्कैल्प में गर्माहट पैदा करता है, जिससे खून का बहाव बढ़ता है. बालों का विकास तेजी से होता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/fashion-onion-juice-will-nourish-hair-reduces-dandruff-hair-fall-problems-know-how-to-use-it-balo-me-pyaj-ka-ras-lagane-ke-fayde-ws-n-9909856.html







