Home Lifestyle Health Beauty Tips: आप भी अगर रोज लगाते हैं काजल, तो हो जाएं...

Beauty Tips: आप भी अगर रोज लगाते हैं काजल, तो हो जाएं सावधान, आंखों पर पड़ सकता है बुरा असर

0
2


Last Updated:

Kajal Side Effects: आंखें हमारे चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती हैं. वहीं, आंखों की इस खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए ज्यादातर महिलाएं काजल लगाना पसंद करती हैं. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से हैं, तो ये बता दें कि हर रोज आंखों में काजल लगाने की आपकी ये आदत आपको एक साथ कई नुकसान पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से, साथ ही जानेंगे काजल लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. (रिपोर्ट: वंदना रेवांचल तिवारी/रीवा)

eye

काजल का इस्तेमाल महिलाएं बेहद कम उम्र से ही अपने आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए करती हैं. इसे महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है. इसकी वजह से आंखें लगती भी बेहद खूबसूरत हैं. पर क्या आप जानते हैं कि आंखों में रोजाना काजल लगाने से कुछ बड़े नुकसान भी हो सकते हैं. खासकर यदि आप इसे सही तरीके से उपयोग नहीं करते हैं तो.

eye

काजल का इस्तेमाल महिलाएं बेहद कम उम्र से ही अपने आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए करती हैं. इसे महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है. इसकी वजह से आंखें लगती भी बेहद खूबसूरत हैं. पर क्या आप जानते हैं कि आंखों में रोजाना काजल लगाने से कुछ बड़े नुकसान भी हो सकते हैं. खासकर यदि आप इसे सही तरीके से उपयोग नहीं करते हैं या कम गुणवत्ता वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं.

काजल लगाते वक्त इन बातों का भी रखेंगे ध्यान 

रोजाना काजल लगाने वाली महिलाओं को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अच्छी गुणवत्ता वाले, नेचुरल और हाइपोएलर्जेनिक उत्पादों से बने काजल का इस्तेमाल कर रहीं हैं. ये थोड़े महंगे जरूर आएंगे, लेकिन इनसे आंखों को ज्यादा खतरा नहीं रहेगा. यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो आंखों को खतरा बना रहेगा. यहां आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

eye

बाजार में मिलने वाले काजल का इस्तेमाल अगर आप कभी-कभार कर रहे हैं, तब तो ठीक है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल से इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. दरअसल, काजल में हानिकारक रसायन या बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं. ऐसे में अगर काजल इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें.

बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि काजल से आंखों में एलर्जी भी हो सकती है. दरअसल, बाजार में मिलने वाले कई काजल में ऐसे रसायन तत्व होते हैं जो आंखों में एलर्जी का कारण बन सकते हैं. इससे आंखों में सूजन, लालिमा और जलन हो सकती है. ऐसे में यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो काजल कि इस्तेमाल से बचें. संवेदनशील त्वचा वाले लोगों की आंखें और भी ज्यादा संवेदनशील होती हैं.

यदि आप नियमित रूप से काजल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आंसू की नलियां बंद हो सकती हैं. जिसकी वजह से आंखों में सूजन, दर्द की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है.कई बार ऐसा होता है कि जह काजल ज्यादा लग जाता है तो ये आंखों के अंदर चला जाता है. ये आंखों के अंदर जाकर आंखों की नमी को प्रभावित कर सकता है, जिससे धुंधली दृष्टि या आंखों में असहजता हो सकती है.

लंबे समय तक काजल का उपयोग करने पर ज्यादा हो सकता है. इसलिए काजल इस्तेमाल करते वक्त समय का ध्यान रखें. काजल में कई ऐसे खराब तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह लंबे समय तक उपयोग करने पर आंखों की प्राकृतिक चमक को भी हो सकती है. ऐसे में काजल हमेशा देखकर खरीदें कि कहीं उसे बनाने में किसी तरह के रसायन तत्व का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है.

Beauty Tips

पहले भारतीय माताएं और बहनें काजल को घर पर ही बनाती थीं. ये काजल शुद्ध और हर तरह के केमिकल से दूर होता था. मगर बदलते वक्त के साथ काजल बाजारों में बिकने लगा. आमतौर पर काजल को आंखों में लगाया जाता था. ये कुछ घंटों तक रहता था और खुद ही हट जाता था. इस तरह के काजल के फैलने की भी परेशानी ज्यादा रहती थी. मगर फिर काजल को बदलकर वाटरप्रूफ और ना फैलने वाला बनाया गया. आज तो कुछ ऐसे हाल हैं कि काजल एक बार लगाने के बाद 12 घंटों तक कहीं नहीं जाता है.

homelifestyle

आप भी अगर रोज लगाते हैं काजल, तो हो जाएं सावधान, आंखों पर पड़ सकता है बुरा असर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-kajal-side-effects-know-disadvantages-kajal-lagane-ke-side-effects-eye-makeup-tips-local18-10125337.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here