Last Updated:
Amla benefits for Skin: सर्दियों में आंवला खूब मिलता है. आंवले की चटनी स्वाद और सेहत में जबरदस्त लगती है. विटामिन सी से भरपूर आंवले के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. यह शरीर को ही नहीं स्किन के लिए भी बेहद हेल्दी माना गया है. आंवले में पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी संतरे की तुलना में भी कई गुना अधिक होता है. इसके साथ ही, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि होते हैं. सेहत के साथ ही आंवला बालों और स्किन को भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है. चलिए जानते हैं त्वचा के लिए आंवला के क्या हैं लाभ और किस तरह से ये असमय बुढ़ापे को रोकने में है कारगर.

-यदि आप स्किन पर केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं लगाना पसंद करते हैं तो नेचुरल तरीके से त्वचा की देखभाल करना बेस्ट है. इसके लिए आप अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां आदि खूब शामिल करें. आंवला खाने से भी स्किन को लाभ मिलता है. आपको भी सेल्फ केयर के लिए समय नहीं मिल पाता है तो आप अपनी स्किन को आंवले से स्वस्थ, ग्लोइंग बनाए रख सकती हैं.

– महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को सिर्फ ऊपर से साफ करते हैं, लेकिन स्किन को गहराई से पोषण देने के लिए आंवला बेस्ट है. इसके सेवन से इम्यूनिटी तो बूस्ट होगी ही, आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहेंगे, साथ ही स्किन को भी भरपूर पोषण मिलेगा, क्योंकि विटामिन सी स्किन में कोलेजन के निर्माण को बढ़ा देता है.

-आंवला पेट और बालों के लिए भी बेहद हेल्दी होता है, लेकिन स्किन के लिए ये संजीवनी की तरह असर करता है. रेगुलर कच्चा आंवला चबाकर खाने से झुर्रियां, झाइयां, पिग्मेंटेशन आदि स्किन संबंधित समस्याएं असमय नहीं होती हैं. इससे ड्राई स्किन भी नॉर्मल रहती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

आंवला शरीर को डिटॉक्स कर, स्किन को हेल्दी बनाए रखता है. एक्ने, मुहांसे, फोड़े-फुंसियां आदि नहीं होती हैं. आंवला में मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है. इससे त्वचा में कसाव और ग्लो दोनों आता है.

आंवले में मौजूद पॉलीफेनॉल्स त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से मुक्त करते हैं. स्किन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने से झुर्रियों की समस्या असमय नहीं होती है.

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है, जो स्किन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं. त्वचा का नेचुरल ग्लो बनाए रखता है. आंवले के सेवन से खून साफ होता है. इससे स्किन शाइनी और ग्लोइंग नजर आती है. आंवला हॉर्मोन को बैलेंस रखता है. जब हॉर्मोन इम्बैलेंस होता है तो स्किन से संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं. इससे दाने, मुहांसे, एक्ने, स्किन पर अनचाहे बाल आने लगते हैं. आंवले से इन समस्याओं से बचाव हो सकता है.

सर्दियों में फ्रेश आंवला खाना हेल्दी है तो वहीं गर्मियों में इसका पाउडर पानी के साथ लेना स्किन और पेट दोनों की ही सेहत के लिए बेस्ट माना गया है. आप आंवले की चटनी, कच्चा आंवला, अचार, आंवले का जूस आदि का सेवन कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-benefits-of-amla-for-skin-amla-is-panacea-to-get-healthy-and-glowing-skin-prevents-signs-of-aging-in-hindi-10101810.html







