Home Lifestyle Health Benefits of beetroot Add your diet to increase amount of blood in...

Benefits of beetroot Add your diet to increase amount of blood in body Contains iron vitamin C nutrients know chukandar ke fayde

0
3


Last Updated:

Benefits of Beetroot: अगर आपके शरीर में खून की मात्रा कम हो गई है, तो इस सूपर फल को अपनी डाइट में शामिल करें. इसमें में आयरन, विटामिन C और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो रक्त बढ़ाने में मदद करते हैं.

X

चुकंदर

चुकंदर से रक्त की कमी दूर करने की जानकारी देते चिकित्सक 

कोडरमा. बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महिला और पुरुषों में हीमोग्लोबिन की मात्रा निर्धारित मानक से कम होने पर शरीर में रक्त कमी की समस्या होती है. सामान्य स्तर से कम रक्त शरीर में होने पर शारीरिक रूप से कई परेशानियां शुरू हो जाती है. जिसमें थकान, एनीमिया, सांस लेने में कठिनाई, जौंडिस, आंख में सूजन और हेपेटाइटिस आदि शामिल है. पुरुषों में हीमोग्लोबिन की सामान्य सीमा 13.5-17.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में इसका स्तर 12.0 – 15.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर निर्धारित है.

पेरासिटामोल और दर्द निवारक गोली से रक्त की कमी
सदर अस्पताल कोडरमा में स्थित जिला आयुष विभाग के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार ने Bharat.one से विशेष बातचीत में बताया कि आमतौर पर शारीरिक संरचना के अनुसार बुजुर्ग व्यक्तियों में अधिक उम्र होने पर रक्त कमी की समस्या हो सकती है. वहीं किसी भी उम्र के व्यक्ति या महिला जब मलेरिया की चपेट में आते हैं और उसका उपचार शुरू होता है, तो उपचार के दौरान चिकित्सक के द्वारा दी जाने वाली पेरासिटामोल एवं अन्य शारीरिक परेशानियों में दर्द निवारक गोली के सेवन से शरीर में रक्त की कमी उत्पन्न होती है.

पोषक तत्वों से भरपूर है चुकंदर
उन्होंने बताया कि शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक रूप से उपलब्ध चुकंदर जिसे बीट भी कहा जाता है. इसका सेवन काफी फायदेमंद है. चुकंदर में आयरन, विटामिन-सी, विटामिन बी-6, और फ़ोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. चुकंदर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है. चुकंदर को कई तरह से खाया जा सकता है. लोग चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा सलाद के रूप में लोग चुकंदर को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि रक्त की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर को नियमित तौर पर करीब एक महीने तक सेवन करने से फायदा मिलेगा.

homelifestyle

शरीर में हो गई है खून की कमी, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-beetroot-add-your-diet-to-increase-amount-of-blood-in-body-contains-iron-vitamin-c-nutrients-know-chukandar-ke-fayde-local18-8963457.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here