Home Lifestyle Health Best Yoga Asanas to Relieve Body Stiffness and Fatigue | शरीर की...

Best Yoga Asanas to Relieve Body Stiffness and Fatigue | शरीर की जकड़न और थकान दूर करने वाले 3 योगासन

0
1


Last Updated:

Yoga Poses To Get Rid of Fatigue: आज की बिजी लाइफस्टाइल में शरीर में जकड़न, थकान और सुस्ती कॉमन प्रॉब्लम बन गई है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पर्वतासन, शलभासन और नौकासन जैसे आसनों का अभ्यास करने से शरीर की जकड़न और थकान दूर हो सकती है. ये आसन मांसपेशियों में स्ट्रेचिंग और लचीलापन बढ़ाते हैं. साथ ही एनर्जी भी बूस्ट करते हैं.

ख़बरें फटाफट

शरीर की थकान हो जाएगी छूमंतर, इन 3 योगासन का करें अभ्यास, मिलेगी भरपूर एनर्जीनौकासन का अभ्यास करने से शरीर की जकड़न दूर हो सकती है.

Daily Yoga for Stiffness and Fatigue: अधिकतर लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. इसकी वजह से वे अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह उठते ही शरीर में अकड़न और थकान महसूस होना कॉमन परेशानी है. लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठना, रात को पर्याप्त नींद न लेना और अनियमित खान-पान जैसे कारण हमारी सेहत पर असर डालते हैं. ऐसे में योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी हो गया है.

आयुष मंत्रालय के अनुसार योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ओवरऑल लाइफस्टाइल है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित बनाए रखती है. योग के नियमित अभ्यास से न केवल मांसपेशियां लचीली और मजबूत होती हैं, बल्कि पाचन, दिल और फेफड़े जैसे अंग भी स्वस्थ रहते हैं. इसके अलावा यह मानसिक तनाव को कम करता है. योगासन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मसल्स स्ट्रेचिंग और जॉइंट मूवमेंट को बेहतर बनाए रखता है.

शरीर की थकान और जकड़न दूर कर देंगे ये 3 आसन

पर्वतासन : इस आसन में शरीर को सीधा और स्थिर रखने की प्रक्रिया मांसपेशियों में स्ट्रेचिंग और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाती है. जब हम हाथों को ऊपर की ओर उठाते हैं, तो कंधों और बाजुओं की मांसपेशियां खिंचती हैं. यह खिंचाव शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों में जकड़न को दूर करता है. इस प्रक्रिया से शरीर एनर्जी से भरपूर महसूस करता है और दिनभर थकान कम रहती है.

शलभासन : यह आसन अलग प्रकार से शरीर को लाभ पहुंचाता है. इसमें पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाने की प्रक्रिया रीढ़ और कमर की मांसपेशियों को सक्रिय करती है. जब पैरों को ऊपर उठाया जाता है, तो यह पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूती देता है. इससे रीढ़ की हड्डी भी लचीली बनती है और लंबे समय तक बैठने या काम करने के कारण होने वाली थकान और दर्द में राहत मिलती है. इसके अलावा यह प्रक्रिया ब्लड फ्लो को बढ़ाती है और हार्ट को भी हेल्दी रखती है.

नौकासन : इस आसन में शरीर का संतुलन और शक्ति बढ़ाने पर जोर दिया जाता है. जब हम हाथों और पैरों को एक साथ ऊपर उठाते हैं और शरीर को छाती से ऊपर उठाते हैं, तो पेट की मांसपेशियों और सीने के आसपास मांसपेशियों में स्ट्रेच होता है. यह प्रक्रिया पाचन तंत्र को एक्टिव करती है और शरीर में ऊर्जा का संचार करती है. नौकासन से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और लंबे समय तक खड़े रहने या चलने में आसानी होती है.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

शरीर की थकान हो जाएगी छूमंतर, इन 3 योगासन का करें अभ्यास, मिलेगी भरपूर एनर्जी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-3-best-yoga-poses-to-relieve-body-stiffness-and-fatigue-naturally-sharir-ki-thakan-dur-kaise-karen-9783387.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here