Last Updated:
Chana Saag Health Benefits: सर्दियों में कुछ दिनों के लिए मिलने पाला चना का साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. चना साग कई बीमारियों से राहत दिलाने का काम करता है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता…और पढ़ें
ठंड में सिर्फ कुछ ही दिन मिलेगा ये साग
धौलपुर. रबी फसलों में चना का विशेष स्थान है और देशभर में बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है. राजस्थान में भी इसकी खेती की जाती है. सर्दियों का सीजन शुरू होने के कुछ ही दिन बाद से बाजार में चने का साग मिलने लगता है. हालांकि यह साग बाजार में कुछ ही दिनों तक नजर आती है. लेकिन यह साग औषधीय गुणों से भरपूर है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. राजस्थान में लोग बाजरे की रोटी के साथ चने का साग खाते हैं.
ग्रामीण इलाके के किसान खेतों से चने के साग को तोड़कर बाजार लाते हैं और बिक्री करते हैं. इन दिनों धौलपुर शहर में भी ठेला पर सरसों का साग बेचा जा रहा है. ये सब्जी विक्रेता गांव से चना साग लेकर आते हैं और ग्राहकों को कटिंग कर देते हैं. धौलपुर में इसकी जबरदस्त बिक्री हो रही है.
80 से 100 रूपए किलो है चने का साग
शहर के कालीमाई मंदिर रोड पर चने का साग बेच रहे दुकानदार खूबचंद ने Bharat.one को बताया कि ठंड के मौसम में ग्राहकों को चने का साग बेचने का आइडिया यूपी के आगरा से मिला था. वहां भी ठेले पर ही चना साग को बेचते देखा था. वहीं आइडिया लेकर अब धौलपुर में ठेल पर चना का साग बेच रहे हैं. खूबचंद ने बताया कि खड़ा चना का साग 80 रूपए तो मशीन से काटकर 100 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं. खूबचंद ने बताया कि सब्जी मंडी से सीजन के हिसाब से सब्जियां खरीद कर ठेले केजरिए बिक्री करते हैं. ठंड के मौसम में चने के साग लोग ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए चने का साग मशीन से काटकर बेच रहे हैं. सब्जी खरीद रहे गोपाल ने बताया कि ठंड के मौसम में चने का साग बेहद स्वादिष्ट लगती है. चने का साग कई रोगों में फायदेमंद. घर पर बाजरे की रोटी के साथ चना का साग खाते हैं.
औषधीय गुणों से भरपूर है चने का साग
आयुर्वेदिक चिकित्सकों के मुताबिक चने का साग कई बीमारियों में दवा का काम करती है. सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए लाभदायक माना गया है. सर्दी के दिनों में बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की भरमार भी होती है. इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. इसलिए, एक्सपर्ट भी इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. इनमें पालक, बथुआ, मेथी के अलावा चने का साग भी शामिल है. हालांकि, इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, लेकिन यह साग चने के बीज की तरह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है, जो स्वाद के साथ सेहत को भी बनाए रखता है. यह साग कब्ज की समस्या को दूर करता है. साथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल रखता है. वजन को कम करने के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-chana-ka-saag-available-only-in-winters-killer-of-constipation-and-diabetes-powerhouse-of-nutrients-local18-8951920.html

















