Last Updated:
Health News: सूजन, दर्द या विषमुक्त से अगर आप परेशान हैं तो प्रकृति में मौजूद एक पौधा काफी गुणकारी माना जाता है. इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं. आइए इस पौधे में मौजूद गुणकारी फायदे आपको बताते हैं.

चिरचिटा का पौधा देखने में भले ही साधारण लगता हो, लेकिन आयुर्वेद में इसे बेहद उपयोगी औषधि माना गया है. यह पौधा अक्सर खेतों, सड़कों के किनारे और खाली जमीन पर आसानी से उग जाता है. स्थानीय भाषा में इसे चिरचिटा कहा जाता है, जबकि आयुर्वेद में इसे कई नामों से जाना जाता है.

Bharat.one से बातचीत के दौरान वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि चिरचिटा के पत्ते, तना, जड़ और बीज इसके सभी हिस्से औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इस पौधे में सूजन कम करने, दर्द दूर करने, शरीर को विषमुक्त करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं. यही कारण है कि पुराने समय से इसका उपयोग घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता रहा है.

पेट से जुड़ी बीमारियों में लाभकारी: चिरचिटा का सबसे ज्यादा उपयोग पेट की समस्याओं में किया जाता है. इसके बीजों या जड़ का काढ़ा कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द में राहत देता है. जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, चिरचिटा पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आंतों की सफाई में मदद करता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

जोड़ों के दर्द और सूजन में असरदार: आजकल बहुत से लोग जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान रहते हैं. चिरचिटा में मौजूद सूजनरोधी गुण इस समस्या में राहत दिलाते हैं. इसके पत्तों का लेप बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से सूजन कम होती है और दर्द में आराम मिलता है.

त्वचा रोगों में फायदेमंद: चिरचिटा त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी काफी कारगर माना जाता है. खुजली, फोड़े-फुंसी, दाद और एलर्जी जैसी समस्याओं में इसके पत्तों का रस या काढ़ा लाभ देता है. ग्रामीण इलाकों में लोग आज भी त्वचा रोगों में चिरचिटा का उपयोग करते हैं.

खांसी, सर्दी और बुखार : चिरचिटा का काढ़ा सर्दी, खांसी और हल्के बुखार में भी फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है

दांत और मसूड़ों की समस्या: आयुर्वेद में चिरचिटा की टहनी को दातुन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इससे दांत मजबूत होते हैं और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.

सेवन और सावधानी: हालांकि चिरचिटा एक औषधीय पौधा है, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में और विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग नुकसानदायक भी हो सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-chirchita-plantmiracle-cure-for-many-diseases-pain-swelling-poison-free-know-benefits-local18-10000616.html

















