Home Lifestyle Health Datun Health Benefits Ayurveda Natural Remedy for Teeth Digestion and Eye Health...

Datun Health Benefits Ayurveda Natural Remedy for Teeth Digestion and Eye Health | दांत पेट और आंखों के लिए प्रकृति का वरदान है दातुन

0
0


Last Updated:

Neem Datun Health Benefits: आयुर्वेद में दातुन को प्राचीन औषधि माना गया है. इसे दांतों को मजबूत करने में असरदार माना जाता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो दातुन सिर्फ ओरल हेल्थ ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र और आंखों की सेहत को भी बेहतर बना सकता है. केमिकल युक्त टूथपेस्ट के मुकाबले दातुन एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है. यह आपको गली-मोहल्ले में फ्री में आसानी से मिल जाएगा. इसका सही इस्तेमाल गजब के फायदे दे सकता है.

ख़बरें फटाफट

गली-मोहल्ले में फ्री में मिल जाती है यह दवा ! दांतों के लिए प्रकृति का वरदानदातुन से दांतों के साथ पाचन और आंखों की सेहत में भी सुधार आता है.

Neem Ki Datun Ke Fayde: सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए प्राचीन काल से ही प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल होता रहा है. इनमें से एक दातुन है, जो आयुर्वेद में औषधि समान माना जाता है. सैकड़ों वर्षों से लोग दांतों की मजबूती के लिए नीम के दातुन का इस्तेमाल कर रहे हैं. आज के समय में जहां महंगे टूथपेस्ट और माउथवॉश का चलन बढ़ गया है, वहीं दातुन एक ऐसी देसी औषधि मौजूद है, जो न सिर्फ दांतों को मजबूत बनाती है बल्कि पूरे शरीर की सेहत का भी ख्याल रखती है. आयुर्वेद में दातुन को केवल दांत साफ करने का साधन नहीं, बल्कि शरीर का रक्षक भी माना गया है. इसके कुछ फायदे अधिकतर लोग नहीं जानते हैं.

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार दातुन का सबसे बड़ा फायदा है कि यह शरीर के कफ दोष को संतुलित करता है. आजकल इस्तेमाल होने वाले कई टूथपेस्ट में केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. वहीं दातुन पूरी तरह प्राकृतिक होता है और दांतों की सफाई के साथ-साथ मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यही वजह है कि पुराने समय में लोगों के दांत उम्र बढ़ने के बावजूद मजबूत रहते थे. अगर आप दातुन इस्तेमाल करें, तो गजब के फायदे मिल सकते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि दातुन का सीधा संबंध पाचन तंत्र से भी होता है. जब सुबह खाली पेट दातुन को चबाया जाता है, तो इसके कसैले और औषधीय गुण लार में मिल जाते हैं. यह लार पेट में जाकर पाचन अग्नि यानी डायजेस्टिव फायर को एक्टिव करती है. इससे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और खाना ठीक से पचने लगता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि दातुन का असर आंखों की सेहत पर भी पड़ता है. आयुर्वेद मानता है कि दांतों की नसों का सीधा संबंध ब्रेन और आंखों से होता है. जब दातुन को चबाया जाता है, तो यह नसों को सक्रिय करता है, जिससे आंखों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और धीरे-धीरे आंखों की रोशनी पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है.

ओरल हेल्थ की बात करें तो दातुन किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं है. मसूड़ों से खून आना, सूजन, दर्द, पायरिया या दांतों के ढीलेपन में दातुन बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह मसूड़ों में कसाव लाता है, बैक्टीरिया को कम करता है और दांतों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे दांत लंबे समय तक टिके रहते हैं. दातुन जीभ की सफाई में भी सहायक होता है. आयुर्वेद में दातुन के बाद लकड़ी से जीभ साफ करने की परंपरा रही है. जीभ पर जमी सफेद परत असल में टॉक्सिन होती है, जो मुंह की बदबू और कई बीमारियों की वजह बनती है. नीम, बबूल, अपामार्ग, बरगद, खेर या अर्जुन का दातुन सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है. सही तरीके से दातुन का इस्तेमाल करने से आपकी सेहत लंबे समय तक सुधर सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

गली-मोहल्ले में फ्री में मिल जाती है यह दवा ! दांतों के लिए प्रकृति का वरदान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-this-desi-medicine-is-available-free-everywhere-miraculous-for-oral-health-neem-ki-datun-karne-ke-fayde-10017215.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here