Home Lifestyle Health Dental Care: सेंसिटिव टूथपेस्ट से भी ज्यादा कारगर हैं ये 3 घरेलू...

Dental Care: सेंसिटिव टूथपेस्ट से भी ज्यादा कारगर हैं ये 3 घरेलू नुस्खे! दांतों की झनझनाहट होगी गायब – Uttar Pradesh News

0
3


Last Updated:

Dental Care Tips: दांतों में झनझनाहट यानी सेंसिटिविटी आजकल एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या बन गई है. यह तब होती है जब दांतों की ऊपरी परत इनेमल (Enamel) कमजोर या घिस जाती है और अंदर की संवेदनशील परत डेंटिन (Dentin) बाहर आ जाती है. सही समय पर देखभाल और उपाय इस समस्या को रोका या कम किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Dental Care Tips in Hindi: अक्सर देखा जाता है कि ठंडा या गर्म कुछ खाने‑पीने पर दांतों में झनझनाहट या सनसनाहट महसूस होती है. यह समस्या सामान्य है लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह गंभीर दांतों की बीमारी में बदल सकती है. डेंटल विशेषज्ञ डॉक्टर अमित कुमार उपाध्याय बताते हैं कि दांतों में तीन परतें होती हैं. ऊपरी परत इनेमल (Enamel) होती है, बीच में डेंटिन (Dentin) होता है और अंदर पल्प (Pulp) होता है. इनमैल दांत की सुरक्षा करती है. अगर इनेमल घिस जाती है या कमजोर हो जाती है तो डेंटिन सीधे बाहरी तत्वों के संपर्क में आ जाता है जिससे झनझनाहट या दर्द शुरू हो जाता है.

इनेमल घिसने का कारण
इनेमल घिसने के कई कारण होते हैं. बहुत सख्त ब्रश का इस्तेमाल या गलत तरीके से ब्रश करना भी इसे नुकसान पहुंचाता है. दांतों में कीटाणु लग जाना जिससे सड़न शुरू हो जाना भी इसका कारण है. उम्र बढ़ने के साथ मसूड़े पीछे हटने लगते हैं जिससे दांत की जड़ों का हिस्सा खुल जाता है और संवेदनशीलता बढ़ती है. चोट लगना या सख्त चीज चबाने से दांत में दरार आ सकती है. इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, नींबू, सिरका या खट्टे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन भी इनमैल को कमजोर कर देता है और झनझनाहट की समस्या पैदा कर देता है.

झनझनाहट से बचाव के उपाय
अगर आप चाहते हैं कि दांतों में झनझनाहट न हो तो कुछ सावधानियां और उपचार अपनाना जरूरी है. सबसे पहले सेंसिटिव टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. बाजार में ऐसे कई टूथपेस्ट उपलब्ध हैं जो खासतौर पर सेंसिटिव दांतों के लिए बने होते हैं और जिनमें ऐसे तत्व होते हैं जो दर्द संकेत को रोकते हैं और इनेमल को मजबूत बनाते हैं.

नमक पानी से कुल्ला करना
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर दिन में दो बार कुल्ला करने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं और बैक्टीरिया कम होते हैं. झनझनाहट वाले हिस्सों पर हल्का सा एलोवेरा जेल या लौंग का तेल लगाने से राहत मिल सकती है. अगर झनझनाहट ज्यादा हो या उसके साथ अन्य दांतों की समस्या हो तो तुरंत किसी विशेषज्ञ डेंटल डॉक्टर से संपर्क करें.

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेंसिटिव टूथपेस्ट से भी ज्यादा कारगर हैं ये 3 घरेलू नुस्खे! यहां जानें…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-teeth-sensitivity-causes-prevention-enamel-dentin-care-tips-danton-ki-dekhbhal-local18-9698839.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here