Home Lifestyle Health Diabetes Diet Plan Ideal Breakfast Lunch and Dinner to Control Blood Sugar...

Diabetes Diet Plan Ideal Breakfast Lunch and Dinner to Control Blood Sugar | डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में क्या खाएं

0
2


Last Updated:

Best Diet Plan for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए संतुलित डाइट सबसे जरूरी है. शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स खाने चाहिए. कैलोरी और शुगर का इनटेक लिमिट में रखना चाहिए. इसके अलावा डिनर में हल्के और पौष्टिक फूड्स शामिल करने चाहिए.

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कैसा होना चाहिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर?शुगर कंट्रोल करने के लिए ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए.

How to Plan Meals for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना चैलेंजिंग होता है. अगर ऐसे मरीज खानपान में जरा सी लापरवाही बरतें, तो शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को हर चीज खाने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर डायबिटीज के मरीज अपने खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव कर लें, तो ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. सही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शुगर लेवल को स्थिर रखता है और शरीर को भरपूर एनर्जी भी देता है. चलिए डाइटिशियन से जानते हैं कि डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डाइट प्लान कैसा होना चाहिए.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने Bharat.one को बताया कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को सुबह के समय स्टेबल रखता है. डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में हाई-फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करने चाहिए. नाश्ते में ओट्स, मूंग दाल चीला, बेसन डोसा, अंडा या वेजिटेबल उपमा बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. साथ ही एक गिलास लो-फैट दूध या बिना चीनी वाली ग्रीन टी ले सकते हैं. ब्रेकफास्ट में सफेद ब्रेड, मीठे सीरियल्स या तले हुए स्नैक्स से बचना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड शुगर तुरंत बढ़ा सकते हैं.

डाइटिशियन की मानें तो नाश्ते और लंच के बीच में ब्लड शुगर का लेवल गिर सकता है, इसलिए हल्का हेल्दी स्नैक लेना फायदेमंद होता है. आप एक सेब, अमरूद, खीरा या थोड़े से बादाम खा सकते हैं. ये छोटे-छोटे मील्स शरीर में ग्लूकोज का संतुलन बनाए रखते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं. डायबिटिक मरीजों के लिए लंच सबसे संतुलित मील होना चाहिए. प्लेट में आधा हिस्सा हरी सब्जियों और सलाद का होना चाहिए, एक हिस्सा प्रोटीन जैसे दाल, राजमा, पनीर या मछली और बाकी हिस्सा कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे ब्राउन राइस, ज्वार या मल्टीग्रेन रोटी का होना चाहिए. खाने के साथ दही लेना भी अच्छा होता है.

एक्सपर्ट की मानें तो शाम के समय अक्सर लोगों को कुछ खाने की इच्छा होती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को ध्यान रखना चाहिए कि डीप फ्राइड और मीठी चीजें ब्लड शुगर को बढ़ा सकती हैं. इसके बजाय भुने चने, स्प्राउट्स या हर्बल टी अच्छे विकल्प हैं. आप चाहें तो एक कप ग्रीन टी के साथ थोड़े से मखाने भी ले सकते हैं. डिनर की बात करें, तो रात का खाना हमेशा हल्का और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले कर लेना चाहिए. डिनर में सूप, ग्रिल्ड वेजिटेबल्स, सलाद और थोड़ी मात्रा में दाल या पनीर लेना फायदेमंद है. बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट या ऑयली खाने से बचें, क्योंकि यह शुगर लेवल को गड़बड़ कर सकता है.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कैसा होना चाहिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-diabetes-diet-plan-what-to-eat-for-breakfast-lunch-and-dinner-to-control-sugar-levels-expert-explains-9782707.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here