Home Lifestyle Health Do Women Need More Sleep Than Men | क्या महिलाओं को पुरुषों...

Do Women Need More Sleep Than Men | क्या महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है

0
0


Last Updated:

Women Sleep More Than Men: अक्सर इस बात पर बहस होती है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा नींद की जरूरत होती है. कई लोग इसे सही मानते हैं, जबकि कुछ लोग इसे गलत बताते हैं. हालांकि रिसर्च में पता चला है कि महिलाओं और पुरुषों के स्लीपिंग पैटर्न में कुछ अंतर होते हैं. महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स, गर्भावस्था और मेनोपॉज के कारण नींद की क्वालिटी प्रभावित होती है. महिलाओं की नींद अक्सर टूटती रहती है, जिससे उन्हें ज्यादा आराम की जरूरत होती है.

क्या महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है? जान लीजिए फैक्टमहिलाओं को कई कारणों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है.

Men and Woman Sleeping Hours: महिलाओं और पुरुषों की सेहत में कई अंतर होते हैं. हॉर्मोन्स से लेकर खानपान और नींद की जरूरतें मेल और फीमेल्स में अलग-अलग होती हैं. सालों से इस मुद्दे पर बहस होती रही है कि क्या महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा नींद की जरूरत होती है. कई बार महिलाएं खुद यह महसूस करती हैं कि रात में उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती या वे दिन में ज्यादा थकान महसूस करती हैं. कई रिसर्च बताती हैं कि महिलाओं और पुरुषों के स्लीप पैटर्न में कुछ बारीक अंतर होते हैं. स्लीप एक्सपर्ट्स के अनुसार सभी लोगों को रोज 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए. हालांकि कुछ कंडीशंस में महिलाओं को नींद की ज्यादा जरूरत होती है, ताकि उनका शरीर सही तरीके से काम कर सके.

स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं नींद को लेकर काफी सेंसिटिव होती हैं. अगर उन्हें पर्याप्त नींद न मिल पाए, तो इसका असर उनकी मनोदशा, एनर्जी लेवल और दिल की सेहत पर बुरी तरह पड़ता है. कई रिसर्च यह भी बताती हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में नींद से जुड़ी बीमारियों जैसे अनिद्रा, चिंता और डिप्रेशन की शिकार ज्यादा होती हैं. महिलाओं की नींद पर उनके बदलते हार्मोन सबसे ज्यादा असर डालते हैं. पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन में बदलाव से नींद प्रभावित होती है. पीरियड्स के दिनों में कई महिलाओं को चिड़चिड़ापन, पेट दर्द, बेचैनी और नींद टूटने जैसी समस्याएं होती हैं. प्री-मेनोपॉज में यह समस्या और ज्यादा हो सकती है. इस कारण उन्हें कई बार ज्यादा नींद की जरूरत होती है.

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बदलाव भरा समय होता है. इस दौरान पीठ दर्द, हार्मोनल बदलाव, बार-बार बाथरूम जाना, चिंता और बच्चे की हलचल जैसी वजहों से नींद काफी प्रभावित होती है. कई रिसर्च में पता चला है कि प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में लगभग 40% महिलाएं अनिद्रा के लक्षण महसूस करती हैं. यही वजह है कि गर्भावस्था में महिलाओं को सामान्य से ज्यादा नींद या दिन में झपकी की जरूरत पड़ सकती है. डिलीवरी के बाद बच्चे की उल्टी-पुल्टी नींद के कारण महिलाएं ज्यादा थकान महसूस करती हैं. ऐसे में उन्हें ज्यादा से ज्यादा नींद लेने की जरूरत होती है.

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और मेलाटोनिन स्तर घटने लगता है, जिससे नींद में बार-बार परेशानी आता है. कई महिलाएं हॉट फ्लैशेस, नाइट स्वेट्स, बेचैनी और अनिद्रा जैसी समस्याओं का सामना करती हैं. इस स्टेज में नींद की क्वालिटी काफी कम हो जाती है और कई महिलाओं को दिन में ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे समय में शरीर को एक्स्ट्रा आराम की जरूरत पड़ना स्वाभाविक है.

अध्ययन बताते हैं कि औसतन महिलाएं पुरुषों से लगभग 10 से 12 मिनट ज्यादा सोती हैं. हालांकि यह अंतर बहुत छोटा है. दिलचस्प बात यह है कि महिलाएं अपनी नींद की क्वालिटी को अक्सर खराब बताती हैं, जबकि स्लीप लैब में परीक्षणों में उनकी नींद पुरुषों की तुलना में ज्यादा गहरी और बेहतर पाई गई. ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि महिलाएं रात को बच्चों या परिवार के कारण अधिक बार उठती हैं, जिससे उनकी नींद टूटती रहती है. नतीजतन, वे दिन में कभी-कभी झपकी लेकर अपनी नींद की कमी पूरी करती हैं.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है? जान लीजिए फैक्ट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-do-women-need-more-sleep-than-men-know-interesting-facts-kya-mahila-ko-jyada-neend-aati-hai-ws-n-9896474.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here