Home Lifestyle Health Does eating paneer increase cholesterol: पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

Does eating paneer increase cholesterol: पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

0
0


Last Updated:

Who Should Not Eat Paneer: पनीर प्रोटीन का हेल्दी और वेजिटेरियन सोर्स है. लेकिन यदि आपको या फैमिली में दिल की बीमारी,मोटापा की हिस्ट्री है तो हाई फैट फूड्स को खाते समय मात्रा और तरीके का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है.

पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें खाने का सही तरीका

पनीर दूध को फाड़ कर बनाए जाने वाला डेयरी आइटम है. भारतीय रसोई में इसकी बहुत ही अहम जगह है, क्योंकि ये काफी महंगा होता है. साथ ही इससे बनाए जाने वाले व्यंजन भी खास मौकों के लिए होते हैं.

इसके अलावा पनीर प्रोटीन का भी बेहतरीन सोर्स है. जो लोक अंडा-मटन नहीं खाते हैं, उनके लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी होता है. लेकिन क्योंकि पनीर फुल-क्रीम दूध से बनता है, इसलिए कई लोगों को डर रहता है कि इसे रोज खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. लेकिन क्या ऐसा सच में हो सकता है, आइए समझते हैं.

पनीर में फैट ज्यादा होता है
पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है, इसलिए इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. अगर पनीर ज्यादा मात्रा में खाया जाए, खासकर घी या ज्यादा तेल में बना हुआ, तो यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है. फुल-फैट दूध से बना पनीर इस मामले में थोड़ा भारी माना जाता है.

अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल पूरी तरह से खराब नहीं होता. हमारे शरीर को हार्मोन बनाने और कोशिकाओं के सही काम के लिए इसकी जरूरत होती है. समस्या तब होती है जब खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL बढ़ जाता है. ज्यादा पनीर खाने से, खासकर बिना सब्जियों और फाइबर वाले खाने के साथ, LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे दिल की बीमारी का जोखिम हो सकता है.

संतुलन जरूरी
अगर पनीर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता. सही मात्रा में लिया गया पनीर एक हेल्दी प्रोटीन का स्रोत है. लो-फैट दूध से बना पनीर चुनना और उसे सब्जियों या साबुत अनाज के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

वजन और पनीर का कनेक्शन
पनीर में प्रोटीन ज्यादा होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और मांसपेशियों को ताकत मिलती है. लेकिन ज्यादा पनीर खाने से वजन बढ़ सकता है, और वजन बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है. इसलिए मात्रा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए
जिन लोगों को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल है, मोटापा है या दिल की बीमारी का खतरा है, उन्हें पनीर कम मात्रा में खाना चाहिए. ऐसे लोग तले हुए पनीर की जगह उबला, ग्रिल किया या हल्के तरीके से बना पनीर चुनें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें खाने का सही तरीका

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-does-eating-paneer-increase-cholesterol-who-should-avoid-or-eat-in-limit-ws-l-10130907.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here